Weather Update: उमस बढ़ने से बेहाल हुए लोग, कानपुर में 20 के बाद मानसूनी बारिश की संभावना

UPT | उमस-गर्मी

Jul 15, 2024 18:43

कानपुर मंडल में मानसून ने जोरदार बारिश के साथ दस्तक दी थी। लेकिन बीते हफ्ते में मानसून फिर कमजोर पड़ा है। वहीं, मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि 20 जुलाई से बारिश होने की संभावना है।

Kanpur News: यूपी के कानपुर में मानसून ने धमाकेदार दस्तक दी थी। लेकिन बीते एक हफ्ते से बारिश नहीं हुई है। उमस बढ़ने से लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। पिछले छह दिनों से 35 या फिर उससे ज्यादा का तापमान बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि स्थानीय स्तर पर बनने वाले बादलों से छिटपुट बारिश की संभावना है। लेकिन तेज मानसूनी बारिश 20 जुलाई के बाद संभव है।

मानसून आने के कुछ ही दिनों बाद कमजोर पड़ गया। ग्रीन हाउस गैसों की मात्रा बढ़ने से तापमान औसत से एक डिग्री और बढ़ गया है। जिसकी वजह से बारिश वाले बादल कम बन रहे हैं। तापमान बढ़ने की वजह से बिजली गिरने की घटनाएं भी ज्यादा हो रही हैं।

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि कानपुर मंडल समेत उत्तर भारत में बारिश की गतिविधयां सीमित हैं। आगामी 18 जुलाई से एक और चक्रवाती पंरिसंचरण बनने की संभावना है। जो म्यामार के पूर्वी तट से लेकर उत्तरी ओडिशा के तटीय भागों तक फैलेगा। इसके बाद यह छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में प्रवेश करेगा।
 

Also Read