लोकसभा चुनाव : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कोविड वैक्सीन को बताया जुमला, बसपा नेता सपा में हुए शामिल, कन्नौज से कटा था टिकट

UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव

May 01, 2024 11:09

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कोविड वैक्सीन को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे जुमलेबाजी करार दिया है। उन्होंने यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। यदि चूक हो गई, तो हम अपने अधिकारों और हक से हाथ धो बैठेंगे।

Kanpur News: देशभर में कोविड वै​क्सीन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कोविड वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी निशानाा साधा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बीजेपी के लोगों ने प्रचार कर कोविड वैक्सीन लगवाने की बात कही थी। वह सिर्फ जुमलाबाजी साबित हुई है। वहीं, बसपा नेता अकील अहम पट्टा समेत कई बीजेपी कार्यकर्ता सपा में शामिल हो गए। अकील अहमद पट्टा का कन्नौज से बसपा ने टिकट काटा था। उनपर सपा मुखिया के करीबी होने का आरोप लगा था।

सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के बाद लौटते समय इटावा ​​स्थित सपा कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि बीजेपी की सरकार सत्ता में आई, तो संविधान बदल देगी। जिसकी वजह से हमें अपने हक और अधिकार से वंचित कर दिया जाएगा। यह चुनाव जनता लड़ रही है। जब जनता चुनाव लड़ती है, तो लोकतंत्र में बड़ा परिवर्तन होता है। बीजेपी की मंशा को लोग समझ चुके हैं। इस बात को बहुजन समाज अच्छी तरह से जानता है।

बसपा सुप्रीमों मायावती ने कन्नौज लोकसभा सीट से अकील अहमद पट्टा को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन उनपर सपा मुखिया के करीबी होने के आरोप लगने लगे। स्थानीय बसपा नेताओं की रिपोर्ट के आधार पर बसपा सुप्रीमों ने उनका टिकट काट दिया था। मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया की मौजूदगी में अकील अहमद पट्टा समेत कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिसमें सांसद सुब्रत पाठक के करीबी विजय कुमार और ग्राम प्रधान शामिल हैं।
 

Also Read