Kanpur News : आम की गुठली से बने स्प्रे से दूर होंगी बैक्टीरिया-फंगस, कैमिकल फ्री लिक्विड को मिला पेटेंट

UPT | आम की गुठली

Aug 24, 2024 00:49

उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की प्रोफेसर ने आम की गुठली से ऐसा लिक्विड तैयार किया है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस को दूर किया जा सकता है। यह स्प्रे बहुत ही जल्द बाजार में भी आने वाला है। 

Kanpur News : उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की प्रोफेसर डॉ. नीलू कंबो ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने आम की गुठली से ऐसा नैनो इमल्शन लिक्विड (स्प्रे) तैयार किया है। यह स्प्रे बैक्टीरिया और फंगस खत्म करने में सक्षम है। सबसे खास बात यह है कि इससे आठ तरह के फंगस को दूर किया जा सकता है। पूरी तरह से केमिकल रहित इस लिक्विड को पेटेंट मिल गया है। बहुत ही जल्द यह मार्केट में भी आ सकता है।

यूपीटीटीआई की कैमिकल डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. नीलू कंबो ने डॉ सौरभ दुबे और शुभम जोशी की मदद से आम की गुठली और देवदार की लकड़ी से निकले तेल की मदद से इस नैनो इमल्शन को तैयार किया गया है। डॉ. कंबो के मुताबिक देश में और पूरे विश्व में 55 फीसदी आम होता है।

बहुत ही गुणकारी होती है आम की गुठली
उन्होंने बताया कि आम खाकर गुठली फेंक दी जाती है। जबकि इस गुठली में बहुत से गुण होते हैं। इसकी एक खासियत है कि यह एंटी माइक्रोबियल भी है। इसके आलावा देवदार की लकड़ी से निकलने वाले तेल में नैनो तकनीक का इस्तेमाल करके नैनो इमल्शन तैयार किया है। इसके लिक्विड का इस्तेमाल करने से बै​क्टीरिया पनप भी नहीं सकेगी।

आठ प्रकार के फंगस होते हैं खत्म
टेस्टिंग में देखा गया कि इसका इस्तेमाल करने से एसआरेस और इकोलाई जैसे बैक्टीरिया और आठ प्रकार के फंगस खत्म हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस लिक्विड की कपड़ों में कोटिंग की तैयारी भी चल रही है। इस इमल्शन की अगर कपड़ों में कोटिंग हो जाए तो बैक्टिीरिया नहीं पनपेगें। पसीने की बदबू से छुटकारा मिलेगा। कैमिकल फ्री होने की वजह से इसे बजट फ्रेंडली भी बनाया गया है। 

Also Read