Assembly By-Election : इरफान की पत्नी नसीम को प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित, सपा मुखिया अखिलेश लेंगे अंतिम फैसला

UPT | इरफान सोलंकी

Jun 25, 2024 02:09

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट उपचुनाव होना है। इरफान की विधायकी जाने के बाद उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर नगर कमेटी की तरफ प्रस्ताव पारित हो गया है। इस प्रस्ताव को सपा मुखिया अखिलेश यादव को भेजा जाएगा।

Kanpur News : यूपी कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी पर कानूनी शिकंजा कस चुका है। जाजमऊ आगजनी मामले में कोर्ट ने इरफान को 7 साल की सजा सुनाई है। जिसकी वजह से उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होना तय है। सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। सोलंकी परिवार की राजनीतिक विरासत कौन संभालेगा। सपा सीसामऊ सीट से किसको प्रत्याशी बनाएगी, इसपर भी मंथन चल रहा है।

सीसामऊ विधानसभा सीट इरफान की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव नगर संगठन की मासिक बैठक में पास हो गया। महानगर अध्यक्ष फजल महमूद के प्रस्ताव को सर्वसम्मत से पारित कर दिया गया। इस प्रस्ताव को सपा मुखिया अखिलेश यादव को भेजा जाएगा। नगर इकाई के सभी पदाधिकारियों को उपचुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। फजल महमूद ने कहा कि सपा पीडीए अभियान चलाकर महानगर में युवाओं की टीम तैयार करेगी। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तैयारी मानी जा रही है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को बूथ को जिताने वाले 50 पीडीए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। पेपर लीक मामले में छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई। 

Also Read