गरम है सियासी माहौल : सोशल मीडिया 'एक्स' पर ट्रेंड कर रहे हैं जयंत चौधरी, अयोध्या और राहुल गांधी, यह हैं तीनों की वजह

UPT | सोशल मीडिया पर गरम है सियासी माहौल।

Jun 08, 2024 01:28

उत्तर प्रदेश से जुड़े तीन प्रमुख मुद्दे इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। इनमें से एक जयंत चौधरी को एनडीए की रैली में मंच पर जगह न मिलना है....

Lucknow News : उत्तर प्रदेश से जुड़े तीन प्रमुख मुद्दे इस समय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। इनमें से एक जयंत चौधरी को एनडीए की रैली में मंच पर जगह न मिलना है। 

जयंत को मंच पर नहीं मिली जगह
दरअसल, शनिवार को एनडीए के गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया। लेकिन इस बैठक में उत्तर प्रदेश से एनडीए के घटक दल आरएलडी के मुखिया जयंत चौधरी को मंच पर जगह नहीं दी गई। जयंत चौधरी के खेमे के दो लोकसभा सांसद हैं और वे खुद राज्यसभा सांसद हैं। एनडीए के साथियों में अनुप्रिया पटेल और जितिन राम मांझी मंच पर मौजूद थे, लेकिन उन्हें जगह नहीं दी गई। इस घटना पर सोशल मीडिया पर भारी बवाल मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इसे जयंत चौधरी का अपमान करार दिया है और उन्हें इंडिया गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। वहीं, एक वरिष्ठ पत्रकार ने तो यहां तक कहा कि जयंत को अपनी प्रतिष्ठा साबित करनी होगी।

सोशल मीडिया पर खूब ट्रेड हो रहा है अयोध्या
दूसरा मुद्दा है अयोध्या। दरअसल, हाल में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को फैजाबाद सीट पर करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसका अयोध्या हिस्सा है। यहां प्रधानमंत्री खुद चुनाव प्रचार करने गए थे और मुख्यमंत्री तीन बार अयोध्या गए थे। लेकिन फिर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इस पर विपक्षी दल भाजपा पर निशाना साध रहे हैं। साधु-संत और आम लोग भी अपने-अपने तरीके से अयोध्या पर अपनी राय रख रहे हैं, जिससे यह मुद्दा सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हो रहा है।  

राहुल गांधी भी एक्स पर छाए
तीसरा मुख्य मुद्दा है कांग्रेस नेता राहुल गांधी। चुनाव परिणामों के बाद से ही वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर छाए हुए हैं और अपनी पार्टी की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस प्रकार, ये तीन मुख्य मुद्दे उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए फिलहाल सोशल मीडिया पर गरमाए हुए हैं। 

Also Read