हेड कांस्टेबल के बेटे ने छात्रा का किया अपरहण : दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

UPT | छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश।

Oct 08, 2024 22:04

राजधानी में कॉलेज छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Lucknow News : राजधानी में कॉलेज छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक हेड कांस्टेबल का पुत्र है। पिता ने उसे नशे की लत करने कारण घर से निकाल दिया था। घटना में आरोपी के दोस्त भी शामिल थे। 

छात्रा के पड़ोस में रहता है आरोपी
छात्रा ने कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रसास का मामला दर्ज कराया है। छात्रा का कहना है कि सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह कॉलेज के लिए घर से निकली थी। ट्रांसपोर्ट नगर से ऑटो लिया, जिसमें उसका पड़ोसी इमरान खान और एक अज्ञात व्यक्ति भी सवार हो गए। कुछ दूरी तय करने के बाद इमरान ने ऑटो चालक से रास्ता बदलने को कहा। जब छात्रा ने इसका विरोध किया, तो इमरान ने उसका मोबाइल छीन लिया और मुंह पर दुपट्टे बांध दिया। इसके बाद जबरन अपने कमरे पर ले गया। इस दौरान ऑटो चालक और दूसरा व्यक्ति मौके से भाग निकले।



छात्रा से जबरदस्ती करने की कोशिश
छात्रा का आरोप है कि कमरे में ले जाकर इमरान उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर जबरदस्ती करने की कोशिश की। इमरान जब किसी से फोन पर बात कर रहा था तो छात्रा मौका पाकर वहां से भाग निकली। कृष्णा नगर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी और उसके दोस्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।

आरोपी के पिता यूपी पुलिस में हैं हेड कॉन्स्टेबल 
आरोपी इमरान खान के पिता यूपी प्रदेश पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल की पोस्ट पर तैनात हैं। वह इस समय 112 पीआरबी गाड़ी असोहा थाना क्षेत्र में हैं। आरोपी मूलत: पता प्रतापगढ़ का रहने वाला है। नशे का आदी होने के कारण परिवार ने उसे कुछ दिन पहले घर से भगा दिया तो वह लखनऊ में किराए के मकान पर रहने लगा। खर्च निकालने के लिए बैटरी रिक्शा चलाने लगा।

नशे का आदी है आरोपी
आरोपी के पिता यूपी पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में 112 पीआरबी गाड़ी असोहा थाना क्षेत्र में है। इमरान मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है। इमरान नशे का आदी था, जिसके चलते उसके परिवार ने उसे कुछ दिन पहले घर से निकाल दिया। इसके बाद वह लखनऊ में किराए के मकान में रहने लगा और बैटरी रिक्शा चलाने लगा।
 

Also Read