Lakhimpur Kheri News : दरांती लेकर धान की फसल काटने लगे सीडीओ, किसानों से पराली न जलाने की अपील

UPT | धान की फसल काटते सीडीओ

Oct 18, 2024 18:24

धान की उत्पादकता जांचने के लिए टीम के साथ खेतों में पहुंचे सीडीओ अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को किसान के साथ फसल काटी। सीडीओ...

Lakhimpur Kheri News : जिले में शुक्रवार को सीडीओ अभिषेक कुमार का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने किसान के साथ खेत में धान की फसल काटी। सीडीओ ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की है। 



खीरी जिले में धान की उत्पादकता जांचने के लिए टीम के साथ खेतों में पहुंचे सीडीओ अभिषेक कुमार ने शुक्रवार को किसान के साथ फसल काटी। सीडीओ का यह अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए। इस दौरान सीडीओ ने किसान से बातचीत कर खेतीबाड़ी में आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। 

ये भी पढ़ें :  Hathras News : नेत्र परीक्षण अधिकारी ने सीएमओ पर पिटाई और जातिसूचक गालियों का आरोप, पुलिस में शिकायत दर्ज

फसल कटाई की स्थिति का जायजा लिया
सीडीओ अभिषेक कुमार की देखरेख में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों को जुटाने के लिए तहसील सदर की ग्राम पंचायत अगरा में धान की फसल कटाई की स्थिति का जायजा लिया गया। सीडीओ ने किसान राजेंद्र कुमार के धान के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 10-10-10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लॉट बनवाकर सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग कराई। फसल काटकर धान की तौल कराई।

ये भी पढ़ें :  Agra News : लूटपाट की घटनाओं पर पुलिस की सख्ती, वांछित आरोपी फरदीन गिरफ्तार, कई मामलों का खुलासा

दरांती से फसल की कटाई भी की
इस दौरान सीडीओ ने किसान के साथ मिलकर खुद भी दरांती से फसल की कटाई की। बाद में धान की तौल कराई गई। इसमें 21.44 किलोग्राम फसल प्राप्त हुई। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी हर्षित मिश्र से फसल नपाई, कटाई, जी.सी.ई.एस. एप्प पर ऑनलाइन फीडिंग आदि बिंदुओं की जानकारी ली। 

ये लोग रहे मौजूद
सीडीओ ने किसानों से फसलों का बीमा कराने और पराली न जलाने की भी अपील की है। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार, राजस्व निरीक्षक नेकी राम राना, लेखपाल कृष्ण कुमार सिंह समेत राजस्व टीम व ग्रामीण मौजूद रहे।

Also Read