Raebareli News : थाना साइबर क्राइम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार को दिलाई राहत

UPT | थाना साइबर सेल पुलिस द्वारा पीड़ित को सौंपा गया पत्र

Apr 04, 2024 16:50

ऑनलाइन ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति को साइबर क्राइम टीम के द्वारा एक लाख रुपये वापस करवाए गए हैं। वह व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया…

Raebareli News : थाना साइबर क्राइम द्वारा ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में पैसा वापस करवाया गया है। 
पुलिस द्वारा दी गई सूचना के अनुसार शिकायतकर्ता आदर्श कुमार निवासी थाना ऊंचाहार ने जनता दर्शन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के समक्ष बताया था कि उसके साथ ऑनलाइन 1 लाख रुपये की ठगी हो गई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा यह मामला साइबर क्राइम थाना के सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा संबंधित बैंक से संपर्क करके कार्रवाई की गई और शिकायतकर्ता के खाते में 1 लाख रुपये वापस करवाए गए। इस कार्य में साइबर प्रभारी विंध्य विनय उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार अवस्थी सहित अन्य पुलिस कर्मियों की विशेष भूमिका रही।

पुलिस ने की आमजन से अपील
 पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वह अपने खाते संबंधित या अन्य ओटीपी पासवर्ड आदि गोपनीय जानकारी किसी को न दें। और लुभावने ऑफर आदि को बिना जांचे परखे किसी लिंक की एप्लीकेशन पर भुगतान न करें। यह ऑनलाइन धोखाधड़ी का तरीका हो सकता है। इसके लिए आप स्वयं जागरूक रहे तथा आसपास  अधिक से अधिक लोगों को यह जानकारी साझा करें। ताकि किसी भी व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी न हो सके।

Also Read