Raebareli News : घर से आ रही थी बदबू, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अधेड़ का शव मिला

UPT | घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

Aug 26, 2024 02:15

छोटी बाजार इलाके में परिवार से अलग घर में अकेले रह रहे अधेड़ का शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि 36 घंटे पहले मौत हुई थी। 

Raebareli News : शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटी बाजार इलाके में घर में अकेले रह रहे एक व्यक्ति का शव मिला। घर से दुर्गंध आने लगी तो मोहल्ले के लोगों और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर शव मिला। शरीर पर जगह-जगह धारधार हथियार के निशान हैं।

नाक से खून बह रहा था
जानकारी के मुताबिक छोटी बाजार मोहल्ले में 45 साल का भोलू कश्यप अकेले रहता था। उसकी पत्नी व परिवार फतेहपुर में रहता है। लोगों का कहना है कि भोलू नशे का आदि था। हो सकता है कि उसने अत्यधिक नशा कर लिया हो। पुलिस ने परिवारीजनों को सूचना दे दी है। घटना की जानकारी इलाके के लोगों को लगी तो घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। शहर कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। और शव को बंद कमरे से बाहर निकाला। शव के नाक से खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि 36 घंटे पहले मौत हुई थी। 

शरीर पर धारधार हथियार के निशान  
इस मामले में क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार सिंह ने कहा कि छोटी बाजार निवासी मृतक भोलू कश्यप नशे का आदि बताया जा रहा है। वह घर पर अकेले ही रहता था। उसका परिवार फतेहपुर में रहता है। शव को पीएम के लिये भेज दिया है। मृतक के शरीर पर जगह-जगह धारधार हथियार के निशान हैं। मामले में जांच जारी है।

Also Read