Lucknow News : सहारागंज में शनिवार को बहेगी भक्ति रस की धारा, जुड़वा बहनें सुनायेंगी मनमोहक राम भजन

UPT | नागपुर की जुड़वा बहनें भाग्यश्री सुनायेंगी मनमोहक राम भजन। 

Oct 04, 2024 21:00

सहारागंज मॉल में विजयदशमी उत्सव का आयोजन होगा। इस उत्सव में नागपुर की वाटकर सिस्टर के नाम से प्रसिद्ध जुड़वा बहनें भाग्यश्री और धनश्री भगवान श्रीराम के भजनों के साथ-साथ कई तरह के गीत पेश करेंगी।

Lucknow News : हजरतगंज स्थित सहारागंज मॉल में शनिवार को विजयदशमी उत्सव का आयोजन होगा। इस उत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं के साथ फैशन शो और भक्ति रस की धारा बहेगी। नागपुर की वाटकर सिस्टर के नाम से प्रसिद्ध जुड़वा बहनें भाग्यश्री और धनश्री भगवान श्रीराम के भजनों के साथ-साथ कई तरह के गीत पेश करेंगी। यह जानकारी शुक्रवार को मॉल में हुई प्रेसवार्ता के दौरान मॉल के हेड सुनील बंका ने दी। 

विभिन्न प्रतियोगिता होंगी
बंका ने कहा कि दशहरा विजय तथा हर्ष-उल्लास का प्रतीक है। इस तिथि को लोग शुभ मानते हैं। इस दिन लोग नए कार्य शुरू करते हैं। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर लोगों को खुशियां दोगुनी करने के लिए इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में बच्चों सहित उनके अभिभावकों की भी सहभागिता रहेगी। उन्होंने बताया कि सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, अंतर बताओं जैसी प्रतियोगिता होंगी। इसके अलावा फैशन शो और भक्ति संगीत का भी आयोजन होगा। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को शॉपिंग वॉउचर, फूड वॉउचर और मूवी वॉउचर प्रदान किए जाएंगे।



भाग्यश्री और धनश्री की यात्रा
भाग्यश्री और धनश्री ने अपनी गायकी की यात्रा शुरू की थी जब वे छोटी थीं। दोनों ने धार्मिक और भक्ति गीतों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी आवाज़ में एक अद्भुत जादू है, जो श्रोताओं के दिलों को छू लेता है। ये जुड़वा बहनें अपने कार्यक्रमों में श्रीराम के भजनों से सामाजिक संदेश भी देती हैं।
 

Also Read