अमेठी और रायबरेली में दो पूर्व मुख्यमंत्री : अशोक गहलोत और भूपेश बघेल को बनाया गया पर्यवेक्षक

UPT | अशोक गहलोत और भूपेश बघेल,

May 06, 2024 14:59

उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इस बार कांग्रेस ने गांधी परिवार की सीट अमेठी और रायबरेली पर जीत का गणित...

Lucknow News : उत्तर प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इस बार कांग्रेस ने गांधी परिवार की सीट अमेठी और रायबरेली पर जीत का गणित तैयार करने के लिए एक अद्वितीय कदम उठाया है। इस कदम के अंतर्गत कांग्रेस ने पर्यवेक्षक के रूप में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को नियुक्त किया है, जिन्हें इन दोनों सीटों पर जीत का समीकरण तय करने का काम सौंपा गया है।

बघेल और गहलोत को मिली जिम्मेदारी
आपको बता दें कि रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। रायबरेली सीट से राहुल गांधी उम्मीदवार हैं। अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। इस सीट से कांग्रेस के नेता केएल शर्मा उम्मीदवार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के बीच तत्काल प्रभाव से इन दोनों नियुक्ति को हरी झंडी दी है।
 
प्रियंका खुद देखेंगी चुनाव प्रचार
प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस बार अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के प्रचार की कमान अपने हाथ में लिया है। जनसमर्थन और चुनावी अभियान को गति देने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने निर्देश दिए हैं कि वे 18 मई तक सिर्फ और सिर्फ इन दो सीटों पर ही फोकस करेंगी। उन्होंने इस प्रक्रिया की शुरुआत के लिए गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सोमवार की रात मुलाकात करेंगी। 

Also Read