Janta Darshan : महज 26 दिन में मरीजों को मिली 78.31 करोड़ की आर्थिक मदद, जानें सीएम योगी ने क्या कहा

UPT | लोगों की समस्याएं सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ।

Jul 04, 2024 15:04

जनता दर्शन में इलाज के लिए गुहार लेकर आए पीड़ितों को राहत देते हुए समय सीमा के भीतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही हैं। महज 26 दिन के भीतर 3749 मरीजों को मिला लाभ

Short Highlights
  • छह जून से पहली जुलाई के बीच 3749 पीड़ितों को मिला लाभ 
  • पीड़ितों को जटिल बीमारियों के इलाज में मिली मदद 
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'सबका साथ, सबका विकास' को चरितार्थ करते हुए जन समस्याओं के समाधान में निरंतर प्रयास करते रहते हैं। सीएम योगी ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर 'जनता दर्शन' में पीड़ितों की समस्या के समाधान के लिए आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करा रहे हैं। 'जनता दर्शन' में इलाज के लिए गुहार लेकर आए पीड़ितों को राहत देते हुए समय सीमा के भीतर इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही हैं। महज 26 दिन के भीतर 3749 मरीजों को इलाज के लिए 78.31 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई। 

इलाज के लिए पीड़ितों को मिली आर्थिक मदद 
सीएम योगी आदित्यनाथ के 'जनता दर्शन' कार्यक्रम के तहत 3749 लोगों को 78.31 करोड़ ​​​​​​रुपए से अधिक की आर्थिक मदद मिली। जनप्रतिनिधियों के पत्रों के आधार पर पीड़ितों को यह धनराशि जारी की गई। छह जून से पहली जुलाई के बीच 3749 पीड़ितों को 78 करोड़ 31 लाख 54 हजार 134 ​​​​​​रुपए प्रदान किए गए। महज 26 दिनों में यह राशि जारी की गई, जिससे सभी वर्गों के पीड़ितों को किडनी, कैंसर, ब्रेन हैमरेज, ऑपरेशन और अन्य जटिल बीमारियों के इलाज में मदद मिली।

'जनता दर्शन' से लोगों को मिला लाभ 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' को अपनी प्राथमिकता में रखा है। उनके निर्देशानुसार, प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनके सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित होता है। इस दौरान समय-समय पर सीएम खुद भी लखनऊ और गोरखपुर में जनता की समस्याएं सुनते हैं। जून महीने में, सीएम ने 6 जून, 8 जून, 20 जून और 30 जून को अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आम जनता की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि धनाभाव में किसी भी मरीज का उपचार नहीं रुकना चाहिए, इसके लिए सरकार की तरफ से भी आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है।

Also Read