सेंगोल मामले में सीएम योगी ने सपा पर किया वार : कहा- भारतीय इतिहास या संस्कृति का कोई सम्मान...

UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Jun 27, 2024 18:25

उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज से समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी द्वारा सेंगोल हटाने की चिट्ठी लिखने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में राजनीतिक उठापटक मच...

Lucknow News : उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज से समाजवादी पार्टी के सांसद आरके चौधरी द्वारा सेंगोल हटाने की चिट्ठी लिखने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में राजनीतिक उठापटक मच गया है। आरके चौधरी ने मोहनलालगंज से एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें सेंगोल हटाने की मांग की गई थी। जिसके बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और इंडिया अलायंस (सपा-बसपा) को घेरा है।


योगी ने पोस्ट पर लिखा...
सीएम योगी ने सेंगोल मामले को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर समाजवादी पार्टी पर जुबनी हमला किया है। सीएम ने पोस्ट पर लिखा “समाजवादी पार्टी को भारतीय इतिहास या संस्कृति का कोई सम्मान नहीं है। सेंगोल पर उनके शीर्ष नेताओं की टिप्पणी निंदनीय है और उनकी अज्ञानता को दर्शाती है। यह विशेष रूप से तमिल संस्कृति के प्रति INDI गठबंधन की नफरत को भी दर्शाता है। सेंगोल भारत का गौरव है और यह सम्मान की बात है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने संसद में इसे सर्वोच्च सम्मान दिया।“
  सांसद ने पत्र में लिखा
समाजवादी पार्टी के सांसद ने अपने पत्र में लिखा “मैं सदन की कुर्सी की दाईं ओर सेंगोल को देखकर हैरान रह गया। महोदय, हमारा संविधान भारत के लोकतंत्र का एक पवित्र दस्तावेज है, जबकि सेंगोल राजतंत्र का प्रतीक है। हमारी संसद लोकतंत्र का मंदिर है, किसी राजा या राजघराने का महल नहीं है। मैं आग्रह करना चाहूंगा कि संसद भवन में सेंगोल हटाकर उसकी जगह भारतीय संविधान की विशालकाय प्रति स्थापित की जाए।''

Also Read