Namo Bharat Rapid Train : रक्षाबंधन के दिन नमो भारत रैपिड ट्रेन से 32,000 यात्रियों ने किया सफर

UPT | नमो भारत रैपिड ट्रेन

Aug 20, 2024 20:04

आरआरटीएस कॉरिडोर के पहले खंड में साहिबाबाद से मोदीनगर तक करीब 34 किलोमीटर नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था।

Short Highlights
  • रक्षाबंधन पर सोमवार को नमो भारत ट्रेन का उठाया लाभ 
  • सोमवार को सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक चली नमो भारत 
Namo Bharat Rapid Train : रक्षाबंधन त्यौहार के मौके पर नमो भारत रैपिड ट्रेन से 32,000 यात्रियों ने यात्रा की है। एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में नमो भारत रैपिड ट्रेन से यात्रियों के सफर करने का नया रिकॉर्ड बना है।

नमो भारत रैपिड ट्रेन से करीब 21 लाख लोग सफर कर चुके
रक्षाबंधन के दिन सोमवार सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक नमो भारत रैपिड ट्रेन संचालित हुई। नमो भारत रैपिड ट्रेन में सफर कर भाई-बहनों ने सफर का आनंद लिया। एनसीआरटीसी के प्रवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि अक्तूबर से अब तक 10 महीने में नमो भारत रैपिड ट्रेन से करीब 21 लाख लोग सफर कर चुके हैं।

नमो भारत रैपिड ट्रेन को रवाना किया था
पिछले साल अक्तूबर महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर नमो भारत रैपिड ट्रेन को रवाना किया था। आरआरटीएस कॉरिडोर के पहले खंड में साहिबाबाद से मोदीनगर तक करीब 34 किलोमीटर नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था।

करीब आठ किलोमीटर का संचालन और शुरू
रक्षाबंधन से एक दिन पहले रविवार को दोपहर दो बजे से मोदीनगर से मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन तक करीब आठ किलोमीटर का संचालन और शुरू हो गया है। अब कुल 42 किलोमीटर के रेलखंड पर नमो भारत रैपिड ट्रेन दौड़ रही है। नमो भारत रैपिड ट्रेन के चलने से गाजियाबाद, साहिबाबाद और दिल्ली जाने वालों को बड़ी राहत मिली है। 

Also Read