UP Lok sabha Election : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पीछे हटी AAP, जानिए फैसले की वजह?

UPT | उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024

Mar 18, 2024 09:35

पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह फैसला उत्तर प्रदेश में आप पार्टी के प्रभारी व सांसद संजय सिंह के जेल जाने के कारण लिया गया है। संजय सिंह मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पिछले अक्टूबर 2023 से जेल ...

Short Highlights
  • यूपी में आम आदमी पार्टी के पास नेतृत्व का आभाव 
  • मनी लांड्रिंग में फंसे संजय सिंह के जेल जाने से बदले हालात
  • चुनाव लड़ने और विपक्ष को नुकसान पहुंचाने का कोई मतलब नहीं
Lok sabha Election : उत्तर प्रदेश से सटे राजधानी दिल्ली में काबिज आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में मैदान से गायब है। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है। आम आदमी पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी का कहना है कि आम आदमी पार्टी इंडिया घटक दल के साथ है। इस कारण  से आप इंडिया घटक दल के प्रत्याशियों को समर्थन दे सकती है। लेकिन अभी ऊपर से इस तरह का कोई​ निर्देश कार्यकर्ताओं को प्राप्त नहीं हुआ है।  

आम आदमी पार्टी के भीतर नेतृत्व का संकट
आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की माने तो उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) के पास नेतृत्व संकट है। यहीं कारण है कि आप शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह फैसला उत्तर प्रदेश में आप पार्टी के प्रभारी व सांसद संजय सिंह के जेल जाने के कारण लिया गया है। संजय सिंह मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पिछले अक्टूबर 2023 से जेल में हैं। संजय सिंह की अनुपस्थिति में पार्टी ने महसूस किया है कि उत्तर प्रदेश उसके लिए चुनाव लड़ना इन परिस्थिति में संभव नहीं है।

जेल चले जाने के कारण अब उत्तर प्रदेश में आप पार्टी का कोई ऐसा नेता नहीं
पार्टी के एक पदाधिकारी अभि द्विवेदी का कहना है कि हमारी पार्टी के सांसद संजय सिंह कई साल से यूपी पर फोकर कर रहे थे। वो उत्तर प्रदेश की चुनावी राजनीति के लिए हर जरूरी चीजों पर काम भी कर रहे थे। लेकिन उनके जेल चले जाने के कारण अब उत्तर प्रदेश में आप पार्टी का कोई ऐसा नेता नहीं है, जो संजय सिंह की खाली जगह को भर सके। इस कारण से आप ने उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव से अपने कदम वापस खींच लिए हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘संजय सिंह के बिना उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में चुनाव लड़ना संभव नहीं है। अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता या तो पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए दिल्ली या पंजाब या अन्य राज्यों में जाएंगे या इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों के लिए काम करेंगे।’

सीट बंटवारे को लेकर हुई बैठक में आम आदमी पार्टी को शामिल नहीं किया
एक अन्य कारण जिसने आप को उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ने से पीछे किया है, वह है कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के मुख्य घटक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सीट बंटवारे को लेकर हुई बैठक में आम आदमी पार्टी को शामिल नहीं किया। आप नेता का कहना है कि इंडिया गठबंधन के दोनों दल अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। ऐसे में आप के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने का कोई मतलब नहीं है। 
 

Also Read