Meerut News : पुलिस की पीकैप के शौकीन हैं तो हो जाए सावधान ! अहसान पहुंचा सलाखों के पीछे

UPT | पीकैप लगाये हुए सोशल मीडिया पर अपने फोटो वायरल करता था

Aug 29, 2024 21:17

अहसान ने बताया कि उसको पीकैप लगाने का शौक है। उसने पीकैप मेरठ के सदर बाजार से खरीदी थी। उसने बताया कि पीकैप का इतना दीवाना है कि उसके पास चार पीकैप है।

Short Highlights
  • पीकैप लगाकर सोशल मीडिया पर करता था वायरल
  • लोगों को फोटो दिखाकर पुलिस ने कराई पहचान 
  • आरोपी के कब्जे से पुलिस वर्दी और पीकैप बरामद 
Meerut News : मेरठ पुलिस ने युवक अहसान को पीकैप लगाकर रौब झाड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस की पीकैप और वर्दी बरामद हुई है। बताया जाता है कि आरोपी अहसान अनाधिकृत रूप से पुलिस की पीकैप लगाये हुए सोशल मीडिया पर अपने फोटो वायरल करता था। पुलिस के संज्ञान में मामला आया तो थाना दौराला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

दौराला पुलिस को व्हाट्सएप के माध्यम से एक फोटो प्राप्त हुई
मिली जानकारी के अनुसार थाना दौराला पुलिस को व्हाट्सएप के माध्यम से एक फोटो प्राप्त हुई थी। जिसमें एक युवक पुलिस की पीकैप लगाये हुए हैं। जिसके सम्बन्ध में लोगों को फोटो दिखाकर पहचान कराई गई। पता चला पीकैप लगाकर सोशल मीडिया पर फोटो डालने वाला अहसान पुत्र खुरशैद निवासी ग्राम कैली थाना दौराला मेरठ है। जो कि ग्राम कैली में रहकर अपना काम धन्धा करता है।

युवक एहसान किसी भी विभाग में सरकारी नौकरी नहीं करता
युवक एहसान किसी भी विभाग में सरकारी नौकरी नहीं करता है। अहसान पीकैप लगाकर अपनी फोटो दिखाकर लोगों पर रौब झाड़ता है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। इस प्रकरण के संबंध में उनि पवन कुमार थाना दौराला मेरठ की तहरीर के आधार पर थाना दौराला पर धारा 205 बीएनएस बनाम अभियुक्त अहसान पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

पीकैप मेरठ के सदर बाजार से खरीदी
पुलिस से पूछताछ में अहसान ने बताया कि उसको पीकैप लगाने का शौक है। उसने पीकैप मेरठ के सदर बाजार से खरीदी थी। उसने बताया कि पीकैप का इतना दीवाना है कि उसके पास चार पीकैप है। वो बदल-बदलकर पीकैप पहनकर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करता था। 

Also Read