Meerut News : चांदी का भाव रिकार्ड स्तर पर सोने की चमक बरकरार, जाने आज का भाव

UPT | मेरठ सराफा बाजार में आज सोना-चांदी का भाव।

May 22, 2024 09:30

मेरठ सराफा बाजार में चांदी का दाम इन दिनों 90 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है। अप्रैल में चांदी का दाम 79,200 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था। अंतराष्ट्रीय स्तर पर रूस और यूक्रेन युद्ध...

Short Highlights
  • सोने के साथ लगातार बढ़ रहा चांदी का दाम
  • मई माह में 11.8 प्रतिशत तक बढ़ गया चांदी का दाम
  • अंतराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण धातुओं की कीमत में तेजी
Meerut Gold Silver Price : मेरठ सराफा बाजार में सोना के साथ चांदी की चमक भी बढ़ रही है। चांदी अब तक के सबसे उच्च स्तर 90 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। 14 मई को जहां 24 कैरेट सोना का दाम 72,400 रुपए प्रति दस ग्राम था। वहीं 21 मई को सोने का भाव 74,200 तक पहुंच गया। इसी तरह से 14 मई को चांदी का दाम 82,600 3पए प्रति किलोग्राम से उछलकर 90,000 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।

मई माह में चांदी 10,800 रुपए प्रति किलोग्राम तक महंगी
मई में चांदी का भाव में 11.8 प्रतिशत की तेजी आई है। मई माह में चांदी 10,800 रुपए प्रति किलोग्राम तक महंगी हुई है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव इस समय 94,910 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि मेरठ सराफा बाजार में चांदी का दाम इन दिनों 90 हजार रुपए प्रति किलोग्राम है। अप्रैल में चांदी का दाम 79,200 रुपए प्रति किलोग्राम रहा था। अंतराष्ट्रीय स्तर पर रूस और यूक्रेन युद्ध का प्रभाव प्रमुख धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। इस समय सोना चांदी ही नहीं बल्कि जस्ता, सीसा  और एल्यूमीनियम का भाव भी तेजी से बढ़ा है।

विश्व स्तर पर सोना और चांदी के दाम में इजाफा
मेरठ बुलियस एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी डॉ. संजीव अग्रवाल का कहना है कि विश्व स्तर पर सोना और चांदी के दाम में इजाफा हुआ हैं इससे विदेश में बैंक ब्याज दरें कम हो रही है। सभी देशों में सोना और चांदी की खरीदारी तेज हो गई है। शेयर बाजार में मुनाफा नहीं हो रहा है। विश्व भर में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं।

इजराइल, हमास और स्स और यूक्रेन युद्ध के कारण चांदी के दाम तेजी
इजराइल, हमास और स्स और यूक्रेन युद्ध के कारण चांदी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। सेंट्रल बैंक भी सोना और चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। इंडिया बुलियन ट्रेड कार्पोरेशन के पदाधिकारी आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि आपूर्ति कारणों के अलावा भू राजनीतिक तनाव और अमेरिका ब्याज दरों में कटौती के कारण भी सोना चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी हो रही है। 
 

Also Read