Meerut News : मेरठ में गर्मी ने तोड़ा 44 साल का रिकार्ड, पारा पहुंचेगा 45 के पार

UPT | आज बुधवार को मेरठ का मौसम हाल।

May 22, 2024 09:08

1997 में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा था। वर्ष 1998, 2002,2007,2012 और 2018 में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। 2019 में मेरठ का अधिकतम...

Short Highlights
  •  हर साल बदल रहा मौसम, गर्मी तोड़ रही रिकार्ड 
  • जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ रहा तापमान 
  •  न्यूनतम तापमान भी तोड़ रहा रिकार्ड 
Weather Update Today : मेरठ में गर्मी ने पिछले 44 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। तापमान हर दिन बढ़ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग का असर सीधा-सीधा मौसम पर दिखाई दे रहा है। ऐसे हाल में हर साल मौसम का पैटर्न बदल रहा है। इसी के चलते मई माह में अधिक गर्मी पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष की माने तो पिछले 44 साल में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार गया है।

अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान
आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। इससे पहले वर्ष 1982 में मेरठ का तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया था। इसके बाद 1997 में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा था। वर्ष 1998, 2002,2007,2012 और 2018 में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। 2019 में मेरठ का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

2024 में मई में मेरठ का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को छू गया
इस साल 2024 में मई में मेरठ का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को छू गया है मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण होने वाले जलवायु परिवर्तन के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार ग्रीन हाउस गैस हैं। ग्रीन हाउस गैस गर्मी या उष्मा को अपने भीतर सोख लेती हैं। यह गैस सूरज से आने वाली किरणों की गर्मी को भी सोख लेती हैं लेकिन ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन से वायुमंडल का संतुलन बिगड़ जाता है। 

दिन निकलते ही गर्मी असर दिखा रही
मेरठ में इन समय दिन निकलते ही गर्मी असर दिखा रही है। आसमान से आग बरस रही है कूलर,पंखे और एसी गर्मी के सामने बेअसर साबित हो रहे हैं। चौबीस घंटे में करीब दो डिग्री तापमान बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय मेरठ का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस है। गर्मी के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। मेरठ का वायु प्रदूषण यानी एक्यूआई इस समय 198 तक पहुंच गया  है।  
 

Also Read