Meerut Weather : आंधी और बूंदाबांदी से तापमान गिरा, आज रविवार को जानिए मेरठ के मौसम का हाल

UPT | आज मेरठ में मौसम का बदला मिजाज।

Jun 02, 2024 23:28

जून का महीना शुरू होने पर पहले ही दिन तेज हवाओं ने सूरज के तेज को कम किया है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक तेज आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की...

Short Highlights
  • शनिवार की शाम से बदला मौसम का मिजाज
  • आज रविवार को भी आंधी और हल्की बारिश के आसार 
  • सुबह से आसमान में छाए हल्के बादलों ने सूरज को ढका
Weather Update :  मेरठ में शनिवार की शाम को आंधी और बूंदाबांदी से तापमान गिरा है। रात में मेरठ का अधिकतम तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रविवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहने की उम्मीद है। आज रविवार को मेरठ में बारिश और आंधी की संभावना जताई जा रही है।   

कई जिलों में बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिक एन सुभाष ने बताया कि रविवार को कई जिलों में बारिश की संभावना है। मेरठ सहित पूरे पश्चिम यूपी में लोग गर्मी से बेहाल थे। जून का महीना शुरू होने पर पहले ही दिन तेज हवाओं ने सूरज के तेज को कम किया है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक तेज आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। मेरठ में कई दिनों से तापमान में तेजी देखने को मिल रही थी। मई खत्म होते ही एक जून से लोगों ने राहत की सांस ली है। आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान नीचे जाने के संकेत हैं। 

धूल भरी आंधी चलने के साथ बादल छा गए
मेरठ में आज सुबह से आसमान में बादल हैं। जिससे गर्मी से राहत है। शनिवार को रात आठ बजे के बाद मौसम अचानक से बदला है। धूल भरी आंधी चलने के साथ बादल छा गए। रात को हल्की बूंदाबांदी से तापमान में कमी आई। हालांकि दिन में भी मौसम में गर्मी से कुछ राहत मिलती दिखाई दी। दिन में हल्के बादल के कारण धूप की चुभन पहले वाली नहीं दिखाई दी। 

Also Read