Meerut News : मेरठ में बोले अखिलेश, बूथ पर सावधान होकर किया मुकाबला तो भाजपा के खिलाफ चुनाव जीतेंगे

UPT | मेरठ में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।

Apr 13, 2024 22:26

पिछले चुनाव में हम कहीं 100 तो कहीं 200 वोटों से चुनाव हारे। प्रत्याशी बदलने के सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम टिकट काट दें तो कोई बात नहीं लेकिन भाजपा ने तो अपने मंत्रियों और सांसदों के टिकट काटे...

Short Highlights
  • मेरठ पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
  • सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ की मजबूती के लिए जोर
  • कहा, पिछले चुनाव में 3.50 लाख वोटों से हार गई थी समाजवादी पार्टी
Meerut News : मेरठ में इंडी गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान सपा अध्यक्ष ने कहा कि पिछली बार अगर 3.50 वोट मिली होती तो आज प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार होती। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव में सावधान होकर मतदान करवाना होगा। अगर हम बूथ स्तर पर भाजपा का मुकाबला कर पाए तो निश्चित लोकसभा चुनाव जीतेंगे।

बूथ स्तर पर मजबूती से सपा के पक्ष में मतदान कराए
अखिलेश यादव ने कहा कि हमने अपने कार्यकर्ताओं को कहा है कि वो बूथ स्तर पर मजबूती से सपा के पक्ष में मतदान कराए। पिछले चुनाव में हम कहीं 100 तो कहीं 200 वोटों से चुनाव हारे। प्रत्याशी बदलने के सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम टिकट काट दें तो कोई बात नहीं लेकिन भाजपा ने तो अपने मंत्रियों और सांसदों के टिकट काटे हैं। भाजपा के नेता भाजपा को हरा रहे हैं।

भाजपा ने अभी कैसरगंज लोकसभा सीट पर प्रत्याशी नहीं घोषित किया
अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने अभी कैसरगंज लोकसभा सीट पर प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। वो इंतजार कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव का पहला और दूसरा फेस का चुनाव हो जाए उसके बाद प्रत्याशी की घोषणा की जाए।  अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने अपना लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया। भाजपा के एक मंत्री की टिकट कट गई,जो लोकसभा स्पीकर के पद पर बैठा करते थे उनकी भी टिकट भाजपा ने काट दी है। 
 

Also Read