भाजपा का बड़ा दांव : रामायण के राम को चुनावी समर में उतारा, राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटकर अरुण गोविल को मौका

UPT | लोकसभा चुनाव 2024

Mar 24, 2024 23:22

धारावाहिक रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भाजपा ने मेरठ से टिकट दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई...

Short Highlights
  • तीन बार के सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कटा
  • मेरठ से चुनाव लड़ेंगे रामायण के राम अरूण गोविल
  •  भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में जारी हुई लिस्ट
Meerut : मेरठ से भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अरूण गोविल को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने तीन बार के सांसद रहे राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काट दिया है। 

रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को टिकट दिया
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में मेरठ से धारावाहिक रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को टिकट दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कल देर तक हुए मंथन के बाद यह लिस्ट जारी की गई है। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह कई दिग्गज नेता उपस्थित थे।

मेरठ लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही थी खींचतानमेरठ लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में खींचतान बनी हुई थी। मेरठ सीट को लेकर सबकी नजरें थी। मेरठ से भाजपा के दिग्गज नेताओं को लेकर कयास लगए जा रहे थे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में टीवी पर राम का किरदार निभाने वाले ऐक्टर अरुण गोविल को मेरठ लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया। 

मेरठ और गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा 
मेरठ और गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा का कब्जा है। दोनों ही सीटों पर मौजूदा उम्मीदवार लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। ऐसे में मेरठ से भाजपा ने अरुण गोविल को उम्मीदवार बनाकर सभी संभावनओं को खत्म कर दिया। मेरठ से भाजपा के मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। इस बार भी वह टिकट के प्रबल दावेदार थे। ऐसे में उनकी जगह किसी बाहरी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारना भाजपा के लिए आसान नहीं होता। लेकिन बताया जा रहा है कि स्थानीय नेता इसका विरोध कर रहे हैं और दूसरा प्रत्याशी उतारने पर जोर डाल रहे थे। अब भाजपा ने अरूण गोविल को मेरठ हापुड लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के रूप में उतारकर सभी संभावनाओं को खत्म का दिया। 

Also Read