बागपत में जाल में फंसा तेंदुआ : वन विभाग ने दिखाई लापरवाही, ग्रामीणों में आक्रोश

Uttar Pradesh Times | जाल में फंसा तेंदुआ

Jan 27, 2024 16:30

शनिवार की सुबह गावं वालों ने तेंदुए को जाल में फंसा देखा और वन विभाग को जानकारी दी। आरोप है कि वन विभाग की टीम समय से नहीं पहुंची।

Baghpat News : उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद बड़ी खबर सामने आ रही है। शनिवार को शिकारियों द्वारा बिछाए जाल में एक तेंदुआ फंस गया। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से गांव में शिकारी घूम रहे थे। शनिवार की सुबह गावं वालों ने तेंदुए को जाल में फंसा देखा और वन विभाग को जानकारी दी। आरोप है कि वन विभाग की टीम समय से नहीं पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

क्या है पूरा मामला
हर दिन पश्चिमी यूपी से तेंदुआ पाए जाने की खबरें आ रही हैं। वहीं,शुक्रवार की रात को शामली में तेंदुआ देखा गया। जिससे गावं में दहशत फैल गई। शनिवार की सुबह वन विभाग ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। ऐसा ही मामला बागपत से आया है। जिसमें शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल में एक तेंदुए को फंसा पाया। गांव वालों ने वन विभाग को सूचित किया लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, इसे लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। वहीं, तेंदुए को देखने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण की भीड़ लग गई।

Also Read