बागपत में अस्पताल में भीषण आग : मरीजों में भगदड़, दमकल की चार गाड़ियां मौके पर

UPT | बागपत के आस्था अस्पताल में भीषण आग।

May 27, 2024 08:57

चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिस समय अस्पताल में आग लगी उस दौरान 12 मरीज...

Short Highlights
  • दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आस्था अस्पताल में लगी आग
  • अस्पताल के ऊपरी मंजिल में आग ने भीषण रूप धारण किया
  • सूचना पर दमकल विभाग की गई गाड़ियां और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर 
Baghpat News : बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आस्था अस्पताल में भीषण आग लग गई। आग आस्था अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर लगी। बागपत में अस्पताल में लगी आग ने थोड़ी देर बाद भीषण रूप धारण कर लिया। बताया जाता है कि अस्पताल में आग तड़के लगी थी। अस्पताल में आग से भर्ती मरीजों में भगदड़ मच गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने को प्रयास शुरू किए गए।

अस्पताल में आग लगने की जानकारी पर प्रशासनिक अमला भी मौके पर
बागपत में अस्पताल में आग लगने की जानकारी पर प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। भीषण रूप धारण कर लिया। अस्पताल में आग की सूचना पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में झुलसे लोगों को अस्पताल से बाहर शिफ्ट किया गया है। 

दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में आग लग गई थी। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। कुल चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिस समय अस्पताल में आग लगी उस दौरान 12 मरीज भर्ती थे। सभी को समय रहते बचा लिया गया है। फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है। आग लगने का कारणों का पता लगाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार आग तड़के 4:30 बजे के आसपास लगी
अग्निशमन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार आग तड़के 4:30 बजे के आसपास लगी थी। अस्पताल में आग लगने की सूचना पर बागपत एसडीएम अमरचंद वर्मा, सीओ सविरत्न गौतम सहित जिले के अन्य तमाम आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों सहित अन्य मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कराया। 
 

Also Read