Bulandshahr News : रिकॉर्ड तोड़ मार्जिन से जीते भोला सिंह, लगाई जीत की हैट्रिक

UPT | सांसद भोला सिंह।

Jun 04, 2024 18:30

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी भोला सिंह तीसरी बार बड़े मार्जिन से जीत गए हैं। ये उनकी लगातार तीसरी जीत है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि को हराया …

Bulandshahr News : लोकसभा सीट सांसद भोला सिंह ने पौने तीन लाख मतों के अंतर से गठबंधन को हराते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी। भोला की जीत के साथ ही कांग्रेस और बसपा प्रत्याशियों की जीत का सपना एक बार फिर चकनाचूर हो गया। क्षत्रिय वर्ग के विरोध और जिले में कम मतदान होने के बाद भी भोला सिंह की जीत का अंतर 2019 के सापेक्ष कुछ कम हुआ है। 
  मंगलवार को जारी हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम में एक बार फिर बुलंदशहर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह ने जीत दर्ज की। जिले में 26 अप्रैल को 10.49 लाख मतदाताओं ने मतदान किया था। मंगलवार को जब परिणाम जारी हुए तो भोला सिंह को सबसे अधिक 5,97,310 वोट मिले। जबकि विपक्षी गठबंधन प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि को 3,22,176 वोट मिले। जिसके चलते भोला सिंह को 2,75,134 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया। जिले में करीब सात फीसदी मतदान कम होने के बाद अंदेशा लगाया जा रहा था कि भाजपा प्रत्याशी की जीत का अंतर काफी कम रहेगा, लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव से भी बड़ी जीत दर्ज करने का सपना टूट गया। बताते चलें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह ने 2.90 लाख मतों के अंतर से बसपा के योगेश वर्मा को हराया था। चुनाव के दौरान कई स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी का विरोध भी लोगों ने किया। जिसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य दिग्गजों ने प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए जनसभाएं की थीं।  

प्रत्याशी   दल   कुल   मिले वोट 
भोला सिंह भाजपा 5,97,310
शिवराम वाल्मीकि गठबंधन 3,22,176
गिरीश चंद्र जाटव बसपा 1,17,424
राजेश तुरैहा ऋषिवादी पार्टी 4,401
प्रदीप कुमार निर्दलीय 2,563
सोनम भारती निर्दलीय 3,600
नोटा 6,925

Also Read