गणतंत्र दिवस 2024 : गुलावठी में आकर्षण का केन्द्र रही 101 फीट लंबे तिरंगे की भव्य यात्रा, देशप्रेमियों का उमड़ा हूजूम

UP Times | 101 फीट लंबे तिरंगे की भव्य यात्रा

Jan 26, 2024 17:23

सामाजिक संस्थाओं और राजनैतिक संस्थाओं के लोगों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया। स्कूलों में देशभक्ति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत के इतिहास में सबसे अहम दिनों में से एक गणतंत्र दिवस है।

Gulavathi News : गुलावठी नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर पालिका परिषद प्रांगण, कोतवाली प्रांगण, ब्लाॅक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बिजली घर, शहीद स्मारक, विद्यालय आदि स्थानों पर ध्वजारोहण किया।

101 फिट लम्बें तिरंगे की भव्य यात्रा 
बता दें कि सामाजिक संस्थाओं और राजनैतिक संस्थाओं के लोगों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण किया। स्कूलों में देशभक्ति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत के इतिहास में सबसे अहम दिनों में से एक गणतंत्र दिवस है। प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ और आजादी के बाद भारत देश एक लोकतांत्रिक देश बन गया। गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है। गुलावठी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर 101 फिट लम्बें तिरंगे की भव्य यात्रा निकाली गई। जो गणतंत्र दिवस पर आकर्षण का केन्द्र रही। भव्य तिरंगा यात्रा प्राचीन बड़ा महादेव मन्दिर प्रांगण रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर शहीद स्मारक, सैदपुर रोड, सैनी धर्मशाला, मैन बाजार, सर्राफा बाजार, चामुण्डा मन्दिर, मंगल बाजार चैक और जीटी रोड होते हुए रामलीला मैदान पर सम्पन्न हुई। भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इससे पूर्व शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया। वहीं पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।

Also Read