Meerut News : तेंदुआ पकड़ने को लगाए पिजरे, जारी किए ये हेल्पलाइन नंबर

UPT | तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा (फाइल फोटो)।

Mar 04, 2024 09:31

लोगों से कहा गया है कि अगर क्षेत्र में तेंदुए के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो वह नीचे दिए नंबरों पर फोन करके जानकारी दे सकते हैं।

Short Highlights
  • दो दिन से दहशत में मेरठ कंकरखेड़ा के लोग
  • तेंदुआ का तीन दिन बाद भी नहीं चल सका पता
  • टीम को मिल चुके हैं तेंदुआ के पंजों के निशान
Meerut News: कंकरखेड़ा में दो दिन पहले दिखाई दिए तेंदुए का कोई सुराग नहीं लगा है। तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। वन विभाग की टीम तेंदुआ को तलाश रही है। वहीं क्षेत्र में तेंदुआ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरा लगाया है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
कंकरखेड़ा में दो दिन पहले घनी आबादी में घुसा तेंदुआ आज रविवार को भी वन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। वन विभाग की टीम को अभी तक तेंदुआ के पंजों के निशान के अलावा कोई सुराग नहीं मिला है। टीम सर्च अभियान चला रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए अभी तक कंकरखेड़ा और कैंट क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाए हैं।

ट्रैप कैमरों से क्षेत्र पर रखी जा रही नजर
तेंदुआ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में ट्रैप कैमरों को लगाकर नजर रखी जा रही है। लेकिन शुक्रवार को तड़के दिखाई दिया तेंदुआ  रविवार तक किसी कैमरे में नजर नहीं आया है। तेंदुआ की आमद से कंकरखेड़ा में दहशत है। लोग लाठी डंडे लेकर बाहर निकल रहे हैं।
बता दें आर्य नगर में शुक्रवार सुबह एक मकान में लगे सीसीटीवी में तेंदुआ की फुटेज सामने आई थी। सूचना के बाद वन विभाग मय टीम तेंदुए की तलाश में निकली थी। लेकिन तेंदुआ का सुराग नहीं लगा। शनिवार और रविवार को पूरे दिन टीम तेंदुआ की तलाश करती रही। कंकरखेड़ा की तुलसी कॉलोनी, आर्य नगर और गोविंदपुरी कॉलोनियों में लोगों ने हाथों में डंडा लेकर पहरा दिया है।
वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ने के लिए आरवीसी सेंटर व सरधना रोड पर कृषि फार्म हाउस के पास जाल और पिंजरा लगाया है। लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। स्थानीय लोगों के मुताबिक तेंदुआ क्षेत्र के कुत्तों का शिकार कर रहा है। आर्य नगर में एक कुत्ते पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

वन विभाग ने तेंदुआ की जानकारी के लिए जारी किए नंबर
वन विभाग की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। लोगों से कहा गया है कि अगर क्षेत्र में तेंदुआ के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो वह नीचे दिए नंबरों पर फोन करके जानकारी दे सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और अगर कोई वीडियो या कोई सूचना होती है तो उसे शेयर करें।
  1. क्षेत्रीय वन अधिकारी- 9634788933
  2.  गुलशन कुमार वन दरोगा- 8630454818
  3. कमलेश वन्य जीव रक्षक- 9368396336, 9917313608
  4. धर्मेंद्र ढाका वन्य जीव रक्षक- 9761254040

Also Read