Aam Aadmi Party protest : केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मेरठ में आप कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल

UPT | दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मेरठ में प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।

Mar 22, 2024 09:11

मेरठ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर दिया। आधी रात तक मेरठ की सड़कों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डटे रहे। इसके बाद आम आदमी पार्टी...

Short Highlights
  • रात में मेरठ से दिल्ली के लिए रवाना हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता
  • आधी रात तक मेरठ की सड़कों पर आप कार्यकर्ता करते रहे धरना प्रदर्शन 
  • पुलिस की मौजूदगी में भाजपा और मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
Meerut : गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मेरठ में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर दिया। आधी रात तक मेरठ की सड़कों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता डटे रहे। इसके बाद आम आदमी पार्टी के मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि आज शुक्रवार को हमारा दिल्ली में धरना प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ अरविंद केजरीवाल की नहीं है ये लड़ाई पूरे विपक्ष और देश की है। 

दिल्ली की आबकारी नीति मामले में हुई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी
दिल्ली की आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) देश व्यापी विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है। मेरठ में प्रदर्शन कर रहे अंकुश चौधरी ने कहा कि लंबी कुर्बानी के बाद इस देश को संविधान मिला था और उसने जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया था। लेकिन आज पूरा देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बाद भी पीएम मोदी ने प्रचंड बहुमत से चुने मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया है। 

‘हिम्मत है तो चुनाव में सामना करो’
AAP नेता ने कहा कि भाजपा चुनाव मैदान में सामना करे। पीछे से क्यों झूठा केस बनाकर हमला कर रहे हो। देश के लिए हम सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार हैं। अब यह इस देश की जनता बनाम भाजपा की लड़ाई है। 

प्रदर्शन के बाद दिल्ली के लिए हुए रवाना
मेरठ में काफी देर तक प्रदर्शन करने के बाद आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता अंकुश चौधरी के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जहां पर आज आप पार्टी का बड़ा धरना प्रदर्शन है। जिसमें मेरठ से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। 

Also Read