Ghaziabad News : मानसून से पहले गाजियाबाद में तालाबों की सफाई ने पकड़ी रफ्तार, वर्षा जल संचयन के लिए जीर्णोद्धार

UPT | मानसून से पहलेे गाजियाबाद निगम अधिकारी तालाब की सफाई करवाते हुए।

May 03, 2024 15:19

मॉनिटरिंग जलकल विभाग अधिकारी प्रतिदिन कर रहे हैं। तालाबों को पूरा खाली करके बरसात के दौरान जल संचयन कराया जाएगा। जिससे भूगर्भ जल में वृद्धि...

Short Highlights
  •  मानसून से पहले तालाबों को व्यवस्थित करने के निर्देश 
  • शहर के तालाबों से शुरू हुआ निगम का सफाई कार्य अभियान 
  • अमृत योजना तथा सीएसआर फंड से तालाबों की सफाई व्यवस्था 
Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम द्वारा तालाबों की सफाई को लेकर अभियान के रूप में कार्य प्रारंभ कर दिया है जिसमें मानसून से पहले शहर के कई तालाबों को व्यवस्थित किया जाना है, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार जहां गाजियाबाद नगर निगम  सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है  इसी क्रम में तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य भी प्रमुखता से कराया जा रहा है लगभग 10 तालाबों को पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित कराया जाएगा जिसके लिए उपकरणों के माध्यम से तालाबों की सफाई का कार्य चल रहा है अधिकारियों द्वारा भी मॉनिटरिंग की जा रही है।

तालाबों की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का कार्य
महाप्रबंधक जल केपी आनंद ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार अमृत योजना के क्रम में तथा सीएसआर फंड से तालाबों की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने का कार्य चल रहा है। लगभग 10 तालाबों को चयन करते हुए कार्य प्रारंभ कराया गया है। जिसमें पक्का तालाब, नायफल का तालाब, सदरपुर का तालाब, मोरटा का तालाब व्यवस्थित कराया जा रहा है। डी वाटरिंग का कार्य चल रहा है। जलकुंभी निकल जा रही है, उपकरणों के माध्यम से तथा मैन्युअल भी सफाई व्यवस्था को बेहतर किया जा रहा है।

एक करोड़ 76 लाख की लागत से कार्य
लगभग एक करोड़ 76 लाख की लागत से कार्य पूरा कराया जाएगा। जिसमें तालाबों की सफाई बिल्कुल खाली कराकर की जाएगी, प्रकाश की उचित व्यवस्था बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ घूमने फिरने के लिए फुटपाथ की व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा, लगभग 2 जून तक चारों तालाबों का कार्य पूर्ण करने के निर्देश टीम को दिए गए हैं कार्य की रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा है। इसके साथ गाजियाबाद नगर निगम द्वारा दुहाई स्थित दो तालाब तथा अवंतिका स्थित तालाब पर कार्य तेजी से चल रहा है।

महरौली, बयाना  सिकरोड का तालाब व्यवस्थित कराया जाएगा। गाजियाबाद नगर निगम बरसात से पूर्व वर्षा जल संचयन के लिए तालाबों को व्यवस्थित कराया जा रहा है जो की सराहनीय है। जिसकी मॉनिटरिंग जलकल विभाग अधिकारी प्रतिदिन कर रहे हैं। तालाबों को पूरा खाली करके बरसात के दौरान जल संचयन कराया जाएगा। जिससे भूगर्भ जल में वृद्धि के लिए कार्य कराया जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को मौके पर नज़र बनाये रखने के लिए कहा गया है। कार्य को मानसून से पूर्व समाप्त करने के लिए निर्देश दिए हैं।

Also Read