Meerut News : मेरठ में बोले प्रमोद तिवारी-यूपी देश की क्राइम कैपिटल बनी, वो सनातनी बात करते हैं, लेकिन उनके कर्म सनातन नहीं

UPT | मेरठ में पत्रकार वार्ता करते कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी।

Sep 18, 2024 02:35

एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में अपराध के मामले में आज देश में अग्रणीय है। प्रदेश क्राइम की राजधानी बन चुका है। पूरे भारत के लिए शर्म की बात है।

Short Highlights
  • राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मेरठ में की पत्रकार वार्ता
  • यूपी में महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध 
  • मंगेश यादव और राहुल पासी एनकाउंटर को बताया फर्जी 
Meerut News : राज्यसभा में कांग्रेस संसदीय दल के उपनेता सांसद प्रमोद तिवारी ने मेरठ में एक रिसॉर्ट पर पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था और भाजपा सरकार को लेकर जबरदस्त तंज कसा। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार है। लेकिन सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है।

महिलाओं के खिलाफ होने वाला अपराध में सबसे आगे
एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में अपराध के मामले में आज देश में अग्रणीय है। प्रदेश क्राइम की राजधानी बन चुका है। पूरे भारत के लिए शर्म की बात है। महिलाओं के खिलाफ होने वाला अपराध में सबसे आगे आज उत्तर प्रदेश है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत में नंबर एक पर बलात्कार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और फर्जी एनकाउंटर कहीं हो रहे हैं तो वो उत्तर प्रदेश में। उन्होंने कहा कि मंगेश यादव एनकाउंटर, राहुल पासी एनकाउंटर पूरी तरह से फर्जी है। 

बहादुर पुलिस अधिकारियों की कमी नहीं
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहादुर पुलिस अधिकारियों की कोई कमी नहीं है। लेकिन ये बहादुर और इमानदार अधिकारी आज साइलेंट हैं। इनको साइड लाइन कर दिया गया है। सच्चाई ये है कि आज प्रदेश में राजनीतिक इच्छा शक्ति नहीं है। प्रमोद तिवारी ने कहा, मैं ये नहीं कहता कि पूरी पुलिस फोर्स खराब है। जो भाजपा में चला जाए और उनका झंडा पकड़ ले वो सबसे साफ सुथरा है'। अपराध के मामले में इस समय यूपी नंबर पर है। 

अपराधी निरंकुश है पुलिस हताश है
कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री सनातन धर्म का नाम तो लेते हैं लेकिन उनके कर्म सनातन वाले नहीं है। अपराधी निरंकुश है, पुलिस हताश है, मंत्री खुद को असहाय हो रहे हैं। आज भाजपा जनप्रतिनिधि भी अपने काम के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है। 

अपनी 40 साल की राजनीति में नहीं सुने ये शब्द
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, मैने अपनी जिंदगी में ये भाषा कभी नहीं सुनी सरकार की, 'मिटटी में मिला देंगे, तोड़ देंगे। ये एक मुख्यमंत्री के लिए शोभा नहीं देता। भाजपा को ना तो कभी लोकतंत्र का भरोसा था और ना आज है। ये अपने को बुलडोजर बाबा कहते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने जब इनके बुलडोजर पर रोक लगाया तो वहीं कहा जो कांग्रेस कहता रहा है। बुलडोजर का प्रयोग तभी हो जब न्यायालय से किसी के लिए आदेश हुआ हो। 

एक भेडिया नहीं पकड़ सके योगी के शार्प शूटर पुलिस अधिकारी
उन्होंने कहा कि पुलिस की एक तारीफ करूंगा कि वो घुटने के पास चाहे जितनी दूर से गोली मारे निशाना वहीं लगता है। बहराइच में दो सौ पुलिस वाले एक भेडिया को पकड़ने में लगे हैं। लेकिन इतने पुलिसकर्मी एक ​भेडिये पर निशाना नहीं लगा सके। ये कैसे शॉर्प शूटर हैं।   

Also Read