Meerut News : पश्चिमी हवाओं की द्रोणिका का दिख रहा असर, आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

UPT | बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलने का अनुमान

Aug 31, 2024 00:21

जिले के ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा

Short Highlights
  • उमड़ते घुमड़ते रहे बादल, नहीं हुई बारिश
  • दिन भर बादल छाने के साथ चलेगी तेज हवा
  • पश्चिम विक्षोभ के असर से गर्मी का असर हुआ कम
Meerut Weather Update : मेरठ और आसपास के जिलों में पश्चिमी हवाओं की द्रोणिका का असर दिखाई दे रहा है। आज दिन में बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलने का अनुमान है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को पूरे दिन देखने को मिला। दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम हवाएं चलती रहीं। आसपास के जिलों में बारिश के चलते दिन में तापमान में पिछले 24 घंटे की अपेक्षा दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।

मानसून की द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजरती है। ऐसे में मानसून की द्रोणिका के दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से सटकर गुजरने से बुधवार की रात आसपास के जिलों में तेज बारिश हुई। इसका असर गुरुवार को मेरठ में देखने को मिला।

बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे
पूरे दिन बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे, लेकिन बिना बरसे छंट गए। हालांकि, जिले के ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा। गुरुवार को दिन का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दो-तीन दिन मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Also Read