Meerut News: राकेश टिकैत के भतीजे की बाइक की सीज, किसानों का थाने पर कब्जा, गेट पर लगाया ट्रैक्टर डाला डेरा

UPT | गंगानगर थाने के सामने किसानों द्वारा खड़े किए गए ट्रैक्टर।

Feb 01, 2024 19:28

मेरठ के गंगा नगर थाने पर किसानों ने कब्जा कर ​लिया। इस दौरान किसानों ने थाने के गेट पर ट्रैक्टर लगा दिया। किसानों ने डीजे में तेज आवाज में गाने बजा दिए और थाने के भीतर हुक्का गुडगुडाने बैठ गए।

मेरठ के गंगा नगर थाने पर किसानों ने कब्जा कर ​लिया। इस दौरान किसानों ने थाने के गेट पर ट्रैक्टर लगा दिया। किसानों ने डीजे में तेज आवाज में गाने बजा दिए और थाने के भीतर हुक्का गुडगुडाने बैठ गए। रात से थाने में बैठे किसानों का धरना करीब 10 घंटे बाद खत्म हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी चुप रहे। थाने पर पूरी तरह से किसानों का कब्जा रहा। थाने से पुलिस के आलाधिकारियों को फोन कर जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने किसानों से बात कर उनको समझाया तब जाकर कहीं जाकर धरना समाप्त हुआ। 

जाने क्या है पूरा मामला
पुलिस ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के भतीजे की बाइक सीज कर दी थी। ये बात जब राकेश टिकैत के भाई सुरेंद्र टिकैत को पता चली तो उन्होंने इसकी जानकारी पहले भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत को दी। पुलिस ने सुरेंद्र के बेटे की बाइक आईआईएमटी चौराहे पर 20 जनवरी को सीज की थी। जिस पर पुलिस ने 27 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने इस बारे में पुलिस अधिकारियों से बात की। लेकिन बाइक को छोड़ने से मना कर दिेया।

सीज बाइक का चालान छह हजार रुपए भरने के बाद धरना खत्म
पुलिस अधिकारियों का कहना था कि बाइक का चालान भरकर ही उसको छोड़ा जा सकता है। इस पर नाराज भाकियू के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने थाना गंगानगर को घेर ​लिया। ट्रैक्टर और ट्रालियों में भरकर सैकड़ों की संख्या में किसान गंगा नगर थाने पहुंच गए। जहां पर उन्होंने थाने के सामने ट्रैक्टर लगाकर डीजे की आवाज को तेज कर दिया। किसानों की मांग थी कि सीज बाइक को छोड़ा जाए तभी किसान थाने से उठेगे। करीब 10 घंटे तक चले धरने के बाद अधिकारियों के समझाने पर सीज बाइक का चालान छह हजार रुपए भरने के बाद धरना खत्म​ किया गया। 

Also Read