दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे : काशी टोल प्लाजा पर टोलकर्मी के ऊपर फायरिंग, बूम तोड़कर भागे कार सवार

UPT | काशी टोल प्लाजा पर फायरिंग का वीडियो।

Sep 08, 2024 22:48

आरोपी कार सवार मेरठ की तरफ भाग गए। फायरिंग के दौरान वाहन चालक अपने वाहनों से उतरकर टोल केबिन के पीछे छुप गए। 

Short Highlights
  • फायरिंग के बाद टोलकर्मियों में दहशत
  • टोल टैक्स को लेकर हुआ कार सवारों से विवाद
  • कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश  
Delhi-Meerut Expressway : मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे काशी टोल प्लाजा पर देर रात कार सवार युवकों ने टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद में टोलकर्मी पर फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली टोलकर्मी को नहीं लगी और उसकी जान बच गई। फायरिंग के बाद कार सवार आरोपी टोल का बूम तोड़कर भाग निकले। टोलकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस कार नंबर के आधार पर आरोपियों को तलाश रही है।

कार सवार ने टोल टैक्स देने से मना
दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही कार के चालक ने टोलटैक्स देने से बचने के लिए एक कार को ओवरटेक कर भागने का प्रयास कर रहे थे। टोल पर मौजूद टोलकर्मी ने कार को रोक लिया। टोलकर्मी ने उनसे टोल टैक्स देने के लिए कहा। कार सवार ने टोल टैक्स देने से मना करते हुए गाली गलौज शुरू की। इस दौरान अन्य टोलकर्मी पहुंच गए और कार के आगे बैरिकेड लगाया। इसके चालक ने कार दौड़ा दी। कार सवार बूम को तोड़ते हुए निकल गए। कुछ दूर जाकर आरोपी ने कार रोकी और टोलकर्मियों पर राउंड फायरिंग की। जिसमें टोलकर्मी गौरव चौधरी बच गया। आरोपी कार सवार मेरठ की तरफ भाग गए। फायरिंग के दौरान वाहन चालक अपने वाहनों से उतरकर टोल केबिन के पीछे छुप गए। 

महिला के नाम कार, गाजियाबाद में पुलिस कर रही तलाश 
सुबह टोलकर्मी परतापुर थाने पहुंचे और आरोपी कार सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। टोलकर्मी विकास अवस्थी ने बताया कि कार सवार आरोपी नशे में थे। कार गाजियाबाद निवासी महिला संतों के नाम पर है। पुलिस टीम को गाजियाबाद भेजा है आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। 

Also Read