आपके काम की खबर : सनी लियोनी ने खोला नोएडा में रेस्टोरेंट, मेन्यू में ऐसी-ऐसी डिश, जिनका नाम भी नहीं सुना होगा!

Uttar Pradesh Times | सनी लियोनी ने खोला नोएडा में रेस्टोरेंट

Jan 26, 2024 21:09

सनी लियोनी ने नोएडा के सेक्टर 129 में अपना पहला रेस्टोरेंट खोला है। शनिवार को इसकी लॉन्चिंग की गई। यहां जाने से पहले आपके लिए यह खबर पढ़नी बेहद जरूरी है।

Short Highlights
  • नोएडा में खुला सनी लियोनी का रेस्टोरेंट
  • चिका लोका रखा है रेस्टोरेंट का नाम
  • शनिवार को आयोजित हुआ था लॉन्च इवेंट
Noida News : बॉलीवुड की बेबी डॉल कही जाने वाली सनी लियोनी ने नोएडा में अपना पहला रेस्टोरंट खोल दिया है। शनिवार को इसकी ग्रैंड लॉन्चिंग की गई। लॉन्च इवेंट के दौरान वह अपने पति डेनियल वेबर के साथ दिखाई दीं। नोएडा के सेक्टर 129 में खुला यह रेस्टोरंट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

'पागल लड़की' रखा है रेस्टोरेंट का नाम
सनी लियोनी ने अपने रेस्टोरेंट का नाम चिका लोका (Chica Loca) रखा है। यह स्पेनिश भाषा का शब्द है, जिसका हिंदी में मतलब पागल लड़की (Crazy Girl) होता है। सनी ने यह रेस्टोरेंट सिंगिंग बाउल्स हॉस्पिटैलिटी के डायरेक्टर साहिल बावेजा के साथ साझेदारी (Collaboration) की है। दो फ्लोर में स्थित लग्जरी थीम वाले इस रेस्टोरेंट में लोगों को कई स्पेशल डिश पेश की जाएंगी।

जाने का मन बना रहे हैं तो ये जान लीजिए
इस खबर को पढ़ने के बाद अगर आप भी सनी के चिका लोका रेस्टोरेंट में जाने का मन बना रहे हैं, तो एक बार जरूर जान लीजिए। सनी के इस रेस्टोरेंट में कई ऐसी डिश हैं, जिनके बारे में कई लोगों ने सुना तक नहीं होगा। ऐसे में बेहतर होगा कि आप खाने के लिए वही ऑर्डर करें, जिनके बारे में आपको पता हो। रेस्टोरेंट तक पहुंचने के लिए आप गूगल मैप का सहारा ले सकते हैं।

Also Read