अलग-अलग समय पर बूंदाबांदी दर्ज की गई है। इससे हवा में हल्की ठंडक है। ऐसे में तापमान में कमी आई है।
Short Highlights
बारिश के चलते 2014 के बाद सितंबर माह में तापमान में इतनी गिरावट
वातावरण में छाने लगी सुबह के समय हल्की धुंध
ठंड की सुगबुगाहट के बीच मानसून की विदाई भी करीब
Weather Update : गाजियाबाद और एनसीआर के जिलों में ठंड की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सितंबर के महीने में पहली बार तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई है। गाजियाबाद में बारिश से सुबह के समय ठंड का अहसास लोगों को हो रहा है। रात के साथ ही दिन के तापमान में कमी आई है। इस साल अब मानसून की विदाई नजदीक है। गुरुवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31 और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 20.4 डिग्री दर्ज किया गया।
सितंबर माह में तापमान में इतनी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार सितंबर माह में तापमान में इतनी गिरावट पिछले दस में पहली बार दर्ज की गई है। 2014 में सितंबर माह में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
सुबह से सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल
गुरुवार को गाजियाबाद में हल्की बूंदाबांदी कुछ बाहरी इलाकों में दर्ज की गई है। आज भी सुबह से सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल जारी है। अलग-अलग समय पर बूंदाबांदी दर्ज की गई है। इससे हवा में हल्की ठंडक है। ऐसे में तापमान में कमी आई है। हवा में नमी का स्तर 85 से 90 प्रतिशत है।