दिल्ली एनसीआर में मेट्रो सेवाओं में बदलाव : इन कॉरिडोर पर डीएमआरसी ने बदली टाइमिंग, देखिए लिस्ट

UPT | मेट्रो।

Aug 23, 2024 18:23

दिल्ली एनसीआर में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। आगामी रविवार, 25 अगस्त 2024 से, फेज-III के सात मेट्रो कॉरिडोर पर सेवाओं के प्रारंभ समय में बदलाव किया गया है। पहले जहां इन कॉरिडोर पर रविवार को मेट्रो सुबह 8 बजे से शुरू होती थीं, अब वे सुबह 6 या 7 बजे से शुरू हो जाएगी।

Short Highlights
  • इन कॉरिडोर पर मेट्रो रविवार को सुबह 6 बजे से हो जाएंगी शुरू
  • परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को मिलेगा लाभ 
Noida News : दिल्ली एनसीआर में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। आगामी रविवार, 25 अगस्त 2024 से, फेज-III के सात मेट्रो कॉरिडोर पर सेवाओं के प्रारंभ समय में बदलाव किया गया है। पहले जहां इन कॉरिडोर पर रविवार को मेट्रो सुबह 8 बजे से शुरू होती थीं, अब वे सुबह 6 या 7 बजे से शुरू हो जाएगी। यह बदलाव नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम को कनेक्टिविटी प्रदान करने वाली दिल्ली मेट्रो सेवाओं पर लागू होगा।

ये भी पढ़े- योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री : लगातार तीसरी बार बने बेस्ट सीएम, जानें केजरीवाल-ममता बनर्जी का हाल

इन कॉरिडोर पर बदला समय :

1. दिलशाद गार्डन - शहीद स्थल (न्यू बस अड्डा)
2. नोएडा सिटी सेंटर - नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी
3. मुंडका - ब्रिगेडियर होशियार सिंह
4. बदरपुर बॉर्डर - राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़)
5. मजलिस पार्क - शिव विहार
6. बॉटेनिकल गार्डन - जनकपुरी पश्चिम
7. ढांसाबस स्टैंड - द्वारका

परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को मिलेगा लाभ 
डीएमआरसी के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि रविवार को मेट्रो सेवाओं के प्रारंभ समय में किए गए बदलाव से न केवल आम यात्रियों को लाभ होगा, बल्कि रविवार को होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों और आवेदकों के लिए भी यह फायदेमंद साबित होगा। इससे उन्हें अपने परीक्षा केंद्रों तक समय पर और आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी, जिससे वे अपनी परीक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो पाएंगे।

बाकी कॉरिडोर में कोई बदलाव नहीं 
मेट्रो नेटवर्क के अन्य सभी कॉरिडोर पर रविवार की सेवाएं पहले की तरह ही सुबह 6:00 बजे से शुरू होंगी। यह नया समय-परिवर्तन यात्रियों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच और अधिक व्यापक हो सके।

Also Read