स्क्रैप माफिया पर कसा शिकंजा : नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रवि काना की संपत्ति कुुर्क

UPT | रवि काना की संपत्ति कुुर्क

Mar 16, 2024 12:06

न्यायालय के आदेश पर नोएडा पुलिस फोर्स दादूपुर गांव पहुंची और रवि काना की चल संपत्ति अनाउंसमेंट करते हुए कुर्की की गई। आपको बता दें कि पुलिस द्वारा उसकी और उसके गिरोह की अब तक 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की गई है...

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में गैंगस्टर रवि काना के खिलाफ जारी है। स्क्रैप माफिया रवि काना पर पुलिस का शिकंजा और कसता जा रहा है। थाना सेक्टर 39 पुलिस और ग्रेटर नोएडा की दनकौर पुलिस ने शनिवार को रवि काना के गांव पहुंचकर उसकी संपत्ति को कुर्क कर लिया है। पुलिस लगातार रवि काना पर नजर बनाए हुए है। गैंगस्टर की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। भले ही रवि काना फरार है लेकिन नोएडा पुलिस की जांच लगातार जारी है।

रवि काना की संपत्ति कुर्क
न्यायालय के आदेश पर नोएडा पुलिस फोर्स दादूपुर गांव पहुंची और रवि काना की चल संपत्ति अनाउंसमेंट करते हुए कुर्की की गई। आपको बता दें कि पुलिस द्वारा उसकी और उसके गिरोह की अब तक 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस ने रवि काना पर 25000 रुपये का इनाम घोषित किया है।

रवि काना का साथी गिरफ्तार
गुरूवार की शाम को ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस और स्वॉट टीम ने स्क्रैप माफिया रवि काना के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अमन शर्मा को थाना बीटा-2 के एटीएस गोल चक्कर से गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि रवि के गिरोह का सदस्य अमन शर्मा कासना के सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए का रहने वाला है। अमन शर्मा गैंगस्टर रवि काना की गाडी चलाने का काम करता था। साथ ही गाड़ी को चौराहों पर खड़ा करके स्क्रैप, सरिया आदि के ट्रकों को वहां से निकलवाने का काम करता था। अमन शर्मा पर 25000 रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी अवध बिहारी सरिया माफिया रवि के गोरखधंधे में उसका सहयोग करता था। यह गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था।

फरार है रवि काना
स्क्रैप में सरिया माफिया रवि काना वर्तमान में फरार है। उस पर 25000 का इनाम घोषित है। रवि पर थाना बीटा 2 में गैंगस्टर एक्ट व नोएडा की थाना सेक्टर 39 में सामूहिक दुष्कर्म के तहत केस दर्ज है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है जल्द ही उसको गिरफ्तार किया जाएगा।

Also Read