BIG BREAKING : यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के कारण बड़ा हादसा, 12 वाहन आपस में टकराए

Uttar Pradesh Times | Greater Noida News

Dec 27, 2023 10:39

घने कोहरे की वजह से 12 वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में करीब 15 से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। घने कोहरे की वजह से 12 वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में करीब 15 से भी ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद एक्सप्रेसवे राहत दल और जेवर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। इस समय यमुना एक्सप्रेसवे बुरी तरीके से प्रभावित है। भीषण सड़क हादसा होने की वजह से काफी लंबा जाम लगा हुआ है।

कहां पर हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि यह हादसा बुधवार की सुबह हुआ है। घने कोहरे की वजह से पहले एक डंपर से ट्रक पीछे से टकराया। उसके बाद 12 वाहन पीछे से टकरा गए। सभी गाड़ियां ग्रेटर नोएडा की तरफ से आगरा की तरफ जा रही थी। गौतमबुद्ध नगर के जेवर कोतवाली क्षेत्र में स्थित दयानतपुर गांव के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस भीषण सड़क हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी को पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया। इनमें से कुछ लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
 

Also Read