यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा : टायर फटने से तेज रफ्तार बस पलटी, मची चीख-पुकार और 9 लोग घायल

UPT | Symbolic Image

May 18, 2024 13:58

थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह को एक कंपनी की बस का टायर फट गया। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 9 लोग गंभीर रूप...

Greater Noida News : थाना जेवर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह को एक कंपनी की बस का टायर फट गया। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैसे हुआ हादसा
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मथुरा के नौझील से एक बस में सवार होकर नोएडा के फेस-दो स्थित साहू एक्सपोर्ट कंपनी के कर्मचारी काम करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के 32 किलोमीटर पर बस का टायर अचानक फट गया। बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बस में सवार लाखन पुत्र पूरन, विनोद, अकरम, गंभीर, दीपचंद और आरिफ सहित 9 लोग घायल हो गए हैं।

एक्सप्रेसवे पर एक की मौत
आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेस पर शुक्रवार रात को दो ट्रक आपस में टकरा गए। इस घटना में एक ट्रक चालक अरविंद कुमार (25 वर्ष) की मौत हो गई है। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read