पुलिस की पकड़ में आया गैंगस्टर : रवि काना और काजल झा को भारत लाया गया, पूछताछ में किए दोनों से 83 सवाल

UPT | पुलिस की पकड़ में आया रवि काना

Apr 27, 2024 13:34

स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी महिला सहयोगी काजल झा को भारत लाया गया है। नोएडा पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। दोनों की गिरफ्तारी थाईलैंड में होने के बाद उनको दिल्ली लाया गया है।

Noida News : स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी महिला सहयोगी काजल झा को भारत लाया गया है। नोएडा पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। दोनों की गिरफ्तारी थाईलैंड में होने के बाद शुक्रवार को उनको दिल्ली लाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों को वहीं से गौतमबुद्ध नगर की पुलिस ने हिरासत में लिया है। शुक्रवार की रात नोएडा पुलिस ने रवि काना से 45 सवाल और काजल झा से 38 सवाल पूछे गए हैं। शनिवार को रवि काना और काजल झा को कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

शुक्रवार की रात चली पूछताछ
शुक्रवार की देर रात को दोनों से ग्रेटर नोएडा के एक थाने में बैठाकर पूछताछ हुई। जहां पर रवि काना से 45 सवाल और काजल झा से 38 सवाल पूछे गए हैं। दोनों से शुक्रवार की पूरी रात पूछताछ की गई। गौतमबुद्ध नगर पुलिस दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट से लेकर आई। दोनों की गिरफ्तारी थाईलैंड से हुई थी। जिसके बाद उनको दिल्ली एयरपोर्ट के लिए डिपोर्ट किया गया।
कोर्ट में हो सकते हैं पेश 
जानकारी के मुताबिक, पुलिस के द्वारा रवि काना और उसकी प्रेमिका काजल झा का रिमांड लेने के लिए न्यायालय में रिपोर्ट पेश की जाएगी। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान काफी अहम जानकारी पुलिस के हाथ लग सकती है। इसके अलावा उन लोगों के नाम भी सामने आएंगे, जो अधिकारी और सफेदपोश लोग स्क्रैप का धंधा चल रहे हैं। रवि काना और काजल झा को हिरासत में लेना नोएडा पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।

थाईलैंड पुलिस ने किया था गिरफ्तार
दरअसल मंगलवार को रवि काना और उसकी महिला दोस्त काजल को थाईलैंड के बैंकाक में वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रवि के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था और साथ ही थाईलैंड की पुलिस के साथ भी विवरण साझा किया था। दोनों को वहां की कोर्ट में पेश किया गया और उसके बाद शुक्रवार की रात भारत लाया गया है।

गैंगरेप और गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज
आपके बता दें कि रवि काना के खिलाफ गैंगरेप और गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। नोएडा में युवती के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस बीते 1 जनवरी 2024 से रवि की तलाश कर रही थी। रवि को गिरफ्तार करने के लिए भारत में पुलिस ने सैकड़ों स्थानों पर दबिश दी थी। इसके बाद रवि काना की प्रेमिका पर पुलिस ने शिकंजा कसा था। गैंगस्टर मामले में रवि काना के साथ उसकी प्रेमिका काजल झा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने रवि काना और उसकी प्रेमिका के साथ पत्नी समेत 16 के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।

Also Read