स्क्रैप माफिया रवि काना का खत्म होता साम्राज्य : 144 घंटे में 256 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, पुलिस ने कहा- एक्शन अभी बाकी है

Uttar Pradesh Times | रवि काना की करोड़ों की प्रॉपर्टी जब्त

Jan 07, 2024 11:48

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक बड़े अधिकारी ने बताया कि शनिवार को रवि काना की करीब 70 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त की गई। सरिया तस्कर और स्क्रैप माफिया रवि काना की शहदरा गांव स्थित...

Short Highlights
  • रवि काना और उसके करीबियों की 256 करोड़ से भी अधिक की प्रॉपर्टी जब्त की जा चुकी है।
  • शनिवार को रवि काना की करीब 70 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त की गई।
  • रवि काना के खिलाफ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई थानों में काफी संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
     
Greater Noida News : कहते हैं कि बुरे का अंत बुरा और अच्छे का अंत अच्छा ही होता है। रवि काना ने अपने भाई की मौत के बाद जितने काले कारनामे किए, अब उसका फल मिल रहा है। आप अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि पिछले 144 घंटे में रवि काना और उसके करीबियों की 256 करोड़ से भी अधिक की प्रॉपर्टी जब्त की जा चुकी है। यह गौतमबुद्ध नगर पुलिस और सीपी लक्ष्मी सिंह की एक बड़ी कार्रवाई है। नोएडा पुलिस ने इस नववर्ष की शुरुआत रवि काना पर शिकंजा कसने के साथ की। वर्ष 2024 के पहले दिन गैंगरेप का मुकदमा और उसके बाद 256 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त हुई।

शनिवार को 70 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक बड़े अधिकारी ने बताया कि शनिवार को रवि काना की करीब 70 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी जब्त की गई। सरिया तस्कर और स्क्रैप माफिया रवि काना की शहदरा गांव स्थित दुकानें और 4000 वर्ग मीटर का प्लॉट मिलाकर कुल 70 करोड़ की संपत्ति पुलिस ने कब्जे में ली। इसके अलावा गैंगस्टर केस में आरोपी विक्की को गिरफ्तार किया।

शुक्रवार को भी करोड़ों का माल सीज
इससे पहले शुक्रवार को रवि काना की 4 लग्जरी गाड़ियों को सीज किया। जिसमें पजेरो और इनोवा भी शामिल है। इन सभी गाड़ियों की कीमत भी करोड़ से अधिक है। इसके अलावा शुक्रवार को भी रवि काना के 4 बैंक खाते फ्रीज किए गए। जिसमें करीब 5 करोड़ रुपए जमा थे। कुल मिलाकर रवि काना की आर्थिक कमर तोड़ने का काम पुलिस कर रही है।

रवि काना के अलावा गर्लफ्रेंड की 80 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त
जब से रवि काना ने नोएडा की युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया, तब से उसके उल्टे दिन शुरू हो गए। सबसे पहले 1 जनवरी की रात को रवि काना की पिस्टल, स्कॉर्पियो गाड़ी और लाखों का कैश जब्त किया गया। अगले दिन 2 जनवरी 2024 को रवि काना और उसके 16 साथियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें रवि काना के अलावा उसकी बीवी मधु और प्रेमिका काजल झा का नाम शामिल है। बीते 1 जनवरी से रवि को गिरफ्तार करने के लिए 8 टीम में लगी हुई है। रातभर रवि काना के ठिकानों पर छापेमारी की गई। उसके बाद 3 जनवरी की सुबह रवि काना की 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी को सील किया गया। जिसमें कई कंपनियों, ट्रक और अन्य गाड़ियों को सील किया गया।

हरेंद्र प्रधान का भाई है रवि काना
आपको बता दें कि रवि काना दादूपुर गांव के पूर्व प्रधान हरेंद्र नागर का छोटा भाई है। वर्ष 2015 में हरेंद्र प्रधान की हत्या के बाद रवि काना और हरेंद्र नागर की पत्नी बेवन नागर को पुलिस सुरक्षा दी गई थी। उस दौरान कहा गया था कि रवि काना, राजकुमार और बेवन नागर को जान का खतरा है। जिसके बाद रवि काना के साथ राजकुमार और बेवन नागर को सरकारी गनर मिले। रवि काना के खिलाफ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई थानों में काफी संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

रवि काना की भाभी भाजपा नेत्री
स्क्रैप माफिया रवि काना की भाभी बेबन नागर भारतीय जनता पार्टी की नेत्री है। कुछ महीना पहले बेबन नागर को ग्रेटर नोएडा में ऊर्जा मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी सदस्यता दिलवाई थी। उससे पहले बेबन नागर समाजवादी पार्टी की नेत्री थी। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में बेबन नागर समाजवादी पार्टी के टिकट पर जेवर से चुनाव लड़ने वाली थी। बताया जाता है कि रवि काना और उसके परिवार के सम्बन्ध शिवपाल यादव से काफी करीबी है। काफी बार शिवपाल यादव इनके दादूपुर गांव में स्थित घर भी आ चुके हैं, लेकिन जैसे ही उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आई तो उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया।

Also Read