चुनाव से पहले संगठन में बदलाव : विपिन नागर एडवोकेट को सपा ने बनाया गौतमबुद्धनगर का जिला उपाध्यक्ष, कई पदों पर कर चुके हैं काम

UPT | विपिन नागर

Mar 28, 2024 16:01

विपिन नागर को सपा गौतमबुद्धनगर का युवा चेहरा माना जाता है। लगातार पार्टी के लिए संघर्ष और काम करते रहने के कारण सपा ने यह जिम्मेवारी उनको दी है। नागर इससे पहले भी कई पदों पर पार्टी में रहकर काम कर चुके हैं।

Short Highlights
  • पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी लगन व मेहनत से पूरा करूंगा : विपिन नागर
  • काम के साथ-साथ अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम करूंगा : नागर
Greater Noida News : लोकसभा चुनाव से पहले गौतमबुद्धनगर में समाजवादी पार्टी अपनी तैयारी को धार देने में लगी हुई है।  प्रत्याशी के ऐलान के बाद विपिन नागर एडवोकेट को गौतमबुद्धनगर का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले विपिन नागर को यह जिम्मेवारी दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के द्वारा ये नियुक्ति की गयी है, नागर मुलरूप से ग्रेटर नोएडा के इमलियाका गांव के रहने वाले हैं।

कई और पदों पर कर चुके हैं काम
विपिन नागर को सपा गौतमबुद्धनगर का युवा चेहरा माना जाता है। लगातार पार्टी के लिए संघर्ष और काम करते रहने के कारण सपा ने यह जिम्मेवारी उनको दी है। नागर इससे पहले भी कई पदों पर पार्टी में रहकर काम कर चुके हैं। इस बार एक बार फिर से पार्टी ने विपिन नागर को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जिले का उपाध्यक्ष नामित किया है। ऐसा करके पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि पार्टी के अंदर युवा और मेहनत करने वालो को हमेशा सम्मान मिलता है।

ये जिम्मेवारी मिलने पर विपिन नागर ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी लगन व मेहनत से पूरा करूंगा। काम के साथ-साथ अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का काम करूंगा ताकि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अधिक से अधिक सीटें जीत सके। आपको बता दें कि गौतमबुद्धनगर में दूसरे चरण में मतदान होना है। इस सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। गौतमबुद्धनगर सीट से पार्टी ने पहले महेंद्र नागर को टिकट दिया था। लेकिन बाद में महेंद्र नागर के जगह पर राहुल अवाना को मैदान में उतारा गया था। वहीं जानकारी के मुताबिक फिर से राहुल अवाना का टिकट काटकर महेंद्र नागर मैदान में उतारा जा सकता है।

Also Read