मेरठ में बिल्डिंग हादसा : गाजियाबाद की NDRF, अमरोहा और सहारनपुर की SDRF ने 16 घंटे चलाया रेस्क्यू आपरेशन

UPT | मेरठ में बारिश से जमीदोज हुआ मकान।

Sep 15, 2024 15:50

मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। शीघ्र ही मृतकों के शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि घटना में प्रभावित परिवार को दैवीय आपदा मद

Short Highlights
  • 10 मृतकों के परिजन चार-चार की सहायता राशि
  • पोस्टमार्टम के बाद सौंपे जाएंगे सभी शव 
  • पूरी जाकिर कॉलोनी में माहौल गमगीन 
Meerut News : मेरठ की जाकिर कॉलोनी में माहौल गमगीन है। हर किसी के चेहरे उदास हैं और सभी के मुंह से एक ही बात निकल रही है या अल्लाह! ये क्या कर दिया। पूरे परिवार को किस चीज की सजा दी है। मासूमों के शवों को देखकर आसपास की महिलाएं बेहोश हो गईं। तीन मंजिला मकान धराशाही होने से उसमें दबे परिवार के 15 लोगों को निकालने का काम आज सुबह तक जारी रहा। मकान में 10 लोगों की दबकर मौत हो चुकी है। दो गंभीर रूप से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। 

पक्का मकान अतिवृष्टि के कारण अचानक गिर गया
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि 14 सितंबर की शाम लगभग 04.30 बजे मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्रान्तर्गत जाकिर काॅलोनी में अलाउदृीन का तीन मंजिला पक्का मकान अतिवृष्टि के कारण अचानक गिर गया। सूचना प्राप्त होते ही मकान के मलबे में दबे हुए व्यक्तियों को निकालने हेतु राहत एवं बचाव कार्य में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, फायर ब्रिग्रेड, चिकित्सा विभाग तथा नगर निगम की टीम द्वारा निरन्तर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

परिजनों द्वारा 15 व्यक्तियों के घर में होने की जानकारी
हालात संभालने और मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिए अमरोहा एवं सहारनपुर से एसडीआरएफ की टीम तथा गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू आपरेशन के लिए बुलाया गया। उक्त घटना में परिजनों द्वारा 15 व्यक्तियों के घर में होने की जानकारी दी गयी। रेस्क्यू आपरेशन के उपरान्त 10 व्यक्ति मृतक और 05 व्यक्ति जीवित हैं।

जीवित व्यक्तियों की सूची
1 समरिन पुत्री सरफराज, उम्र लगभग 04 वर्ष
2 आलिया पुत्री आबिद, उम्र लगभग 08 वर्ष
3 साकिब पुत्र अलाउद्दीन, उम्र लगभग 20 वर्ष
4 नदीम पुत्र अलाउद्दीन, उम्र लगभग 26 वर्ष
5 नईम पुत्र अलाउद्दीन, उम्र लगभग 22 वर्ष

मृतक व्यक्तियों की सूची
1 नफो उर्फ नफीसा पत्नी स्व0 अलाउद्दीन, उम्र लगभग 65 वर्ष
2 साजिद पुत्र स्व0 अलाउद्दीन, उम्र लगभग 40 वर्ष
3 साईमा पत्नी साजिद, उम्र लगभग 35 वर्ष
4 सानिया पुत्री साजिद, उम्र लगभग 15 वर्ष
5 शाकिब पुत्र साजिद, उम्र लगभग 12 वर्ष
6 फरहाना पत्नी नदीम, उम्र लगभग 27 वर्ष
7 अलीसा पत्नी नईम, उम्र लगभग 25 वर्ष
8 रिया पुत्री साजिद, उम्र लगभग 10 वर्ष
9 हिमसा पुत्री नईम, उम्र लगभग 06 माह
10 सैफियान पुत्र पप्पू, उम्र लगभग 07 वर्ष

शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिए जाएंगे
जिलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। शीघ्र ही मृतकों के शव उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि घटना में प्रभावित परिवार को दैवीय आपदा मद से प्रति मृतक 4.00 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, मकान पूर्णतया क्षतिग्रस्त होने के कारण 1.20 लाख रुपये दिए जाने की कार्यवाही की जा रही है। घटना में मृत पशुओं के लिए भी शासन द्वारा अनुमन्य सहायता
राशि प्रदान करने की कार्यवाही की जा रही है।

Also Read