Ghaziabad news : बदलता उत्तर प्रदेश : गाजियाबाद 311 एप पर होगा निगम संबंधी 66 समस्याओं का घर बैठे समाधान

UPT | एमओयू पर हस्तारक्ष करते एचडीएफसी अधिकारी और नगर आयुक्त।

Mar 04, 2024 18:18

इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग से संबंधित ई वेस्ट में अन्य कार्य भी सरलता से होंगे तथा मॉनिटरिंग का कार्य भी आसान होगा।

Short Highlights
  • निगम की छोटी से छोटी समस्याएं घर बैठे होगी खत्म
  • गाजियाबाद 311 एप से निगम के सभी विभाग जुड़ेंगे
  • प्रॉपर्टी टैक्स साफ्टवेयर पर जान सकेंगे टैक्स संबंधी सूचनाएं
Ghaziabad News : गाजियाबाद 311 एप को लेकर नगर निगम गाजियाबाद और एचडीएफसी बैंक के बीच करार पर हस्तारक्षर हुए हैं। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने एचडीएफसी के कार्यों की सराहना करते हुए गाजियाबाद 311 एप के बारे में जानकारी दी। जिसमें नगर निगम संबंधित लगभग 66 समस्याओं का किस प्रकार समाधान होगा विस्तार से बताया।

निगम अधिकारियों के लिए मॉनिटरिंग व अन्य कार्यों में सहयोग करेगा
गाजियाबाद 311 एप न केवल शहर वासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा बल्कि निगम अधिकारियों के लिए मॉनिटरिंग व अन्य कार्यों में सहयोग करेगा। गाजियाबाद नगर निगम की सर्विसेज संबंधित अधिकांश संदर्भ से गाजियाबाद 311 ऐप को जोड़ा गया है। जिसमें उद्यान, डेरी, पार्किंग ट्रेड लाइसेंस, स्ट्रीट लाइट, म्यूटेशन, कैटल कैचिंग, पानी, बोरिंग, निर्माण, अतिक्रमण, सीवर समस्या, टैक्स तथा आई टी* के कार्यों से जोड़ा गया है। जिसका प्रशिक्षण समस्त विभाग की टीम को दिया जा चुका है।

गाजियाबाद नगर निगम पार्किंग शिकायत, डॉग समस्याओं का समाधान एप पर 
गाजियाबाद 311 अप के माध्यम से गाजियाबाद नगर निगम संबंधित छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान भी हो सकेंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि पेड़ों की कटिंग का कार्य, कटिंग के उपरांत सफाई होने का कार्य पार्कों की सफाई का कार्य बेंच की व्यवस्था का कार्य,मालियों की उपस्थिति की जानकारी, अवैध दरों की शिकायत, अवैध पार्किंग की शिकायत, गाजियाबाद नगर निगम पार्किंग की शिकायत, डॉग समस्याएं, पार्कों की स्ट्रीट लाइट, चौराहे की लाइट या अन्य क्षेत्रों की लाइट पानी के लीकेज की समस्या, गंदे पानी की समस्या, हैंडपंप से संबंधित संदर्भ, टैक्स जमा करने का सही तरीका, म्यूटेशन का कार्य व अन्य गाजियाबाद नगर निगम संबंधित कार्य युक्त एप के माध्यम से सरलता से हो सकेंगे। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग से संबंधित ई वेस्ट में अन्य कार्य भी सरलता से होंगे तथा मॉनिटरिंग का कार्य भी आसान होगा।

शौचालय और नजदीकी कम्युनिटी हॉल की जानकारी भी मिलेगी 
गाजियाबाद 311 अप के माध्यम से अपने आसपास नजदीकी शौचालय की जानकारी नजदीकी कम्युनिटी हॉल की जानकारी व अन्य जानकारी भी सरलता से शहर वासियों को प्राप्त हो सकेंगे। नगर आयुक्त द्वारा गाजियाबाद नगर निगम की टीम को बेहतर कार्य करने के लिए मोटिवेट भी किया गया। 311 अप के साथ जनहित में बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहित भी किया गया। नगर आयुक्त ने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम की स्मार्ट वर्किंग से शहर को लाभ प्राप्त होगा। 

Also Read