Ghaziabad News : भाजपा सदस्यता अभियान ने पकड़ी गति, वर्चुअल बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने किया मार्गदर्शन

UPT | BJP सदस्यता अभियान

Sep 13, 2024 02:13

वर्चुअल बैठक के शुभारंभ में संजीव शर्मा ने सदस्यता को लेकर महानगर का पूरा ब्यौरा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री को बताया। इसी के साथ अभी हाल से प्रारंभ हुए डोर टू डोर अभियान की सफलता के लिए अपनी कार्य योजना बताई।

Short Highlights
  • महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में चल रहा अभियान
  • गाजियाबाद में पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
  • प्रदेश महामंत्री और क्षेत्रीय अध्यक्ष ने ली बैठक 
Ghaziabad BJP News : गाजियाबाद इन दिनों सदस्यता अभियान 2024 तेज गति से भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी चला रहे हैं। भाजपा अपने निर्धारित लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है। भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश और क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया के साझा नेतृत्व में महानगर की ओर से सदस्यता अभियान में लगी समस्त टीम का वर्चुअल बैठक के माध्यम से मार्गदर्शन किया।

ब्यौरा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री को बताया
वर्चुअल बैठक के शुभारंभ में संजीव शर्मा ने सदस्यता को लेकर महानगर का पूरा ब्यौरा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री को बताया। इसी के साथ अभी हाल से प्रारंभ हुए डोर टू डोर अभियान की सफलता के लिए अपनी कार्य योजना बताई। मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने अपने संबोधन में सबसे पहले महा नगर अध्यक्ष संजीव शर्मा को गाजियाबाद के उत्तम प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

संगठन को गाजियाबाद से सात लाख के लक्ष्य के साथ काम
उन्होंने कहा प्रदेश संगठन को गाजियाबाद से सात लाख के लक्ष्य के साथ काम करने की आस है। बूथों पर चल रहे सदस्यता अभियान के सफल संचालन की रचना बताते हुए उन्होंने कहा की कार्यकर्ता को आबंटित बूथ और अपने बूथ पर 200 के लक्ष्य को पार करने के उद्देश्य से काम करना है। जिसके लिए रिहायशी और व्यावसायिक दोनों जगहों पर जाकर मिस्ड कॉल लगवानी है।

गाजियाबाद प्रदेश का ही नहीं अपितु पश्चिम उत्तर प्रदेश का भी प्रवेश द्वार
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने कहा गाजियाबाद प्रदेश का ही नहीं अपितु पश्चिम उत्तर प्रदेश का भी प्रवेश द्वार है। संगठन द्वारा गाजियाबाद में प्रत्येक आयामों का प्रवेश होने पर उसे महानगर पूर्ण सम्मान के साथ ताजपोशी करके एक नया कीर्तिमान बनाते हुए क्षेत्र को सौंप देते हैं। इसे सम्मान के साथ क्षेत्र प्रदेश की ओर रवाना करता है।

गाजियाबाद विधानसभा सदस्यता अभियान में अव्वल प्रदर्शन
पश्चिम उत्तर प्रदेश की विधानसभाओं में गाजियाबाद विधानसभा सदस्यता अभियान में अव्वल प्रदर्शन के साथ नंबर एक पर जमी हुई है। भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि यह कार्यकर्ताओं की कार्य कुशलता और महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के धरातल पर कार्य करने की बदौलत सम्भव हुआ है। बैठक का संचालन सदस्यता अभियान के महानगर संयोजक पप्पू पहलवान और संदीप त्यागी ,गोपाल अग्रवाल आदि ने किया।

Also Read