Ghaziabad News : कार चालक ने टोलकर्मी को टक्कर मारी, फुटबाल की तरह कई फीट हवा में उछला फिर नीचे गिरा

UPT | पिलखुवा छिजारसी टोल प्लाजा।

Jun 07, 2024 14:27

टोल कर्मी टक्कर लगने के बाद कई फीट हवा में उछल गया। इसके बाद वो सड़क पर आकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक कार सहित हापुड़ की तरफ भाग गया।

Short Highlights
  • पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर देर रात हुई घटना
  • टोल कर्मी कई फिट हवा में उछलकर जमीन पर गिरा
  • पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की तलाश में
Chhijarsi toll plaza : पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर देर रात एक कार चालक ने टोल कर्मी को टक्कर मार ​दी। कार की टक्कर से टोल कर्मी कई फिट हवा में फुटबाल की तरह उछल गया। इसके बाद सीधा जमीन पर आ गिरा। जिससे उसको काफी चोंटे आई हैं। टोलकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस छिजारसी टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है। 

छिजारसी टोल प्लाजा पर शराब के नशे में
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत देर रात छिजारसी टोल प्लाजा पर शराब के नशे में एक कार चालक ने टोल शुल्क बचाने के चक्कर में एक टोल कर्मी को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टोल कर्मी टक्कर लगने के बाद कई फीट हवा में उछल गया। इसके बाद वो सड़क पर आकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक कार सहित हापुड़ की तरफ भाग गया। टोल प्लाजा पर तैनात अन्य टोल कर्मियों ने घायल टोल कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर है। 

उसकी ड्यूटी लेन नंबर पांच पर लगी थी
राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर टोल कर्मी हेमराज की डयूटी थी। गुरुवार को रात में उसकी ड्यूटी लेन नंबर पांच पर लगी थी। देर रात्रि ढाई बजे वह अपनी ड्यूटी पर था। इसी दौरान गाजियाबाद से हापुड़ की ओर एक कार तेज गति से आ रही थी। जैसे ही उन्होंने कार को टोल शुल्क के लिए रुकने का इशारा किया। कार चालक ने कार की स्पीड तेज कर दी। कार चालक टोल गर्मी को टक्कर मारते हुए हापुड़ की ओर भाग गया। पिलखुवा सीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार के नंबर की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
 

Also Read