Ghaziabad News : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर फिल्मी स्टाइल में पलटी कार, सेना का जवान घायल

UPT | दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़।

Aug 20, 2024 20:54

कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर कई कलाबाजिया खाती हुई पलट गई। जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया

Short Highlights
  • कार डिवाइडर से टकराकर पलटी 
  • हरियाणा जा रहा था सेना का जवान
  • लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती 
Delhi-Meerut Expressway : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मेरठ से हरियाणा जा रहे सेना के जवान की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना के जवान को पुलिस ने लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल सेना के जवान का नाम साहिल बताया जा रहा है। 

मेरठ से फतेहगढ़ हरियाणा जा रही कार
गाजियाबाद एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि कुशलिया के सामने मेरठ से फतेहगढ़ हरियाणा जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर कई कलाबाजिया खाती हुई पलट गई। जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से कार चालक को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। 

हरियाणा का रहने वाला है कार चालक
कार चालक साहिल कुमार भिवानी फतेहगढ़, हरियाणा का रहने वाला है। साहिल सेना का जवान है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। इस दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था को किसी तरह सुचारू कराया।

Also Read