बदलता उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद को सौगात दीं, धरातल पर उतरीं नगर निगम की ये 11 परियोजनाएं

UPT | गाजियाबाद लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण।

Mar 13, 2024 09:26

नगर निगम विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का कार्य, सूर्य नमस्कार स्टैचू की स्थापना कार्य का लोकार्पण किया गया। महापौर ने शहर वासियों को अमृत 2.0 के अंतर्गत...

Short Highlights
  • महापौर तथा नगर आयुक्त ने शहर को दी शुभकामनाएं
  • योजनाओं से हाईटेक की तरफ अग्रसर गाजियाबाद नगर निगम 
  • लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में कार्यक्रम का आयोजन 
Ghaziabad News : आज मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद नगर निगम की 63.81 करोड़ रुपए की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। गाजियाबाद नगर निगम की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास का कार्यक्रम लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन मे आयोजित हुआ। योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा सजीव प्रसारण के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित पार्षद, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व नागरिकगण उपस्थित रहे। मुख्यामंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल माध्यम से 11 परियोजनाओं में तीन योजनाओं का लोकार्पण तथा आठ योजनाओं का शिलान्यास किया।

महापौर द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के तेजी से चल रहे कार्यों को लेकर भी सराहना 
महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा शहर वासियों को सरकार की योजनाओं के क्रम में हो रहे विकास कार्यों के लिए उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दी। महापौर द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के तेजी से चल रहे कार्यों को लेकर भी सराहना की गई। आज मुख्यमंत्री योगी द्वारा मल्टीलेवल कार पार्किंग, नगर निगम विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का कार्य, सूर्य नमस्कार स्टैचू की स्थापना कार्य का लोकार्पण किया गया। महापौर ने शहर वासियों को अमृत 2.0 के अंतर्गत गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सफाई कार्य के बारे में अवगत कराया। इस दौरान मोरटा, नायफल, सदरपुर टंकी के पास का तालाब तथा पक्का तालाब का शिलान्यास किया गया।

सार्वजनिक क्षेत्र में कैमरा इंटीग्रेशन के कार्यों को लेकर मोटिवेट किया 
नगर आयुक्त ने शहरवासियों को योजनाओं के अंतर्गत कार्यों के बारे में अवगत कराते हुए शुभकामनाएं दी। विशेष रूप से शहर के अंतर्गत सार्वजनिक क्षेत्र में कैमरा इंटीग्रेशन के कार्यों को लेकर मोटिवेट किया। नगर आयुक्त ने इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए गए लोकार्पण/शिलान्यास के अंतगर्त विजयनगर जोनल नागरिक सुविधा केंद्र का निर्माण कार्य, आधुनिक कारकस प्लांट की स्थापना का कार्य, सीनियर केयर सेंटर के निर्माण कार्य को लेकर उपस्थित पार्षदों को शुभकामनाएं दी। नगर आयुक्त ने शहरवासियों को आधुनिक तकनीकी पर किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। 

नगर निगम के समस्त विभागीय अधिकारी जोनल प्रभारी, पार्षद उपस्थित रहे
कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर निगम के समस्त विभागीय अधिकारी जोनल प्रभारी, पार्षद उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के विकास कार्यों को लेकर गाजियाबाद नगर निगम लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा गाजियाबाद नगर निगम की 11 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया गया है। कार्यक्रम के अंत में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने उपस्थित जनों का धन्यवाद किया। 
 

Also Read