गाज़ियाबाद शहर विधानसभा का हाल : जिन पोलिंग बूथों पर 10 से कम पर सिमटे अतुल गर्ग, उन पर डॉली का सैकड़ा

UPT | UP Politics

Jun 08, 2024 16:02

उसकी जीत पक्की है, ऐसा लोगों का मानना है। इस बार विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद शहर विधानसभा जैसी भाजपा की परंपरागत सीट पर गठबंधन प्रत्याशी ने भी खूब वोट बटोरे।

Short Highlights
  • अपने ही के गढ में ही फेल हुआ बूथ मैनेजमेंट सिस्टम 
  • 13 बूथों में नवनिर्वाचित सांसद अतुल गर्ग को मिले 10 से कम वोट
  • पन्ना प्रमुख और एक बूथ दस यूथ फार्मूला भी हुआ फेल
Ghaziabad Lok sabha election : गाजियाबाद लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए। अब किस बूथ पर कितने वोट मिले और कौन सा बूथ कमजोर कड़ी साबित हुआ। इस पर मंथन जारी है। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती है। जब से गाजियाबाद लोकसभा सीट अपने अस्तित्व में आई है उसके बाद यहां पर लगातार भाजपा का ही कब्जा रहा है। गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट भाजपा के लिए हाट केक है। यानी यहां से कोई भी प्रत्याशी भाजपा की तरफ से खड़ा हो जाए। उसकी जीत पक्की है, ऐसा लोगों का मानना है। लेकिन इस बार विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद शहर विधानसभा जैसी भाजपा की परंपरागत सीट पर गठबंधन प्रत्याशी ने भी खूब वोट बटोरे। हैरानी की बात जिस गाजियाबाद विधानसभा सीट से अतुल गर्ग खुद विधायक हैंं। उसके बूथों पर भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को दस से कम वोट मिले। जबकि इन्हीं बूथों पर गठबंधन प्रत्याशी डॉली शर्मा को 100 से अधिक वोट मिले हैं। ये आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए खतरे की घंटी है।  

पन्ना प्रमुख और एक बूथ दस यूथ का फार्मूला काम ना आया
बता दें लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा पिछले एक साल से लगी हुई थी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी सभी दलों से पहले शुरू की थी। माना जा रहा था कि इस बार भाजपा की ये जोरदार तैयारी कुछ ना कुछ नया करिश्मा दिखाएगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। यूपी में भाजपा कई सीटों पर बुरी तरह से पराजित हुई है। और तो और गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत का प्रतिशत घटा है। गाजियाबाद में पन्ना प्रमुख और एक बूथ दस यूथ वाला फार्मूला भाजपा के काम नहीं आया है। गाजियाबाद में भाजपा पदाधिकारी दावा कर रहे थे कि इस बार  पांच लाख से अधिक वोटो से भाजपा प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। लेकिन भाजपा प्रत्याशी 3.35 लाख के लगभग वोटों से जीत हासिल कर सके। बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाले गाजियााबाद शहर विधानसभा के इन बूथों पर बूथ मैनेजमेंट सिस्टम पूरी तरह से फेल रहा। 
 

किसको कितने वोट मिले

पोलिंग बूथ
अतुल गर्ग
डॉली शर्मा
108 33 381 109 14 301 140 24 417 144 16 421 281 26 481 282 09 638 285 07 505 287 10 606 289 10 313 290 07 315 292 12 479 295 09 680 296 05 342 297 07 353 298 10 575 300 06 328 301 04 361 302 07 557 306 02 330 311 10 590 312 08 474
गाजियाबाद शहर विधानसभा में भाजपा के अतुल गर्ग को सबसे अधिक वोट बूथ संख्या 139 पर मिले। जहां अतुल गर्ग को 852 वोट मिले और डॉली शर्मा को 153 मत मिले।

Also Read