Ghaziabad News : इस बार जुलाई माह में महज आठ दिन बजेगी शहनाईयां

UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jun 27, 2024 02:30

17 जुलाई से देवशयनी एकादशी होने के बाद चार महीने तक देव सो जाएंगे जिससे शादियों पर ब्रेक लग जाएगा। उसके बाद सीधे 12 नवंबर के बाद से शहनाईयां बजनी शुरू होंगी।

Short Highlights
  • शादियों के लिए नवंबर तक करना होगा इंतजार 
  • चतुर्मास लगने के कारण शुभ कार्यों पर चार महीने ब्रेक 
  • नौ जुलाई से शुरू होगा शादियों का शुभ मुहूर्त 
Ghaziabad News : इस बार शुक्र और गुरू का तारा अस्त होने की वजह से पहले से ही शादियों के मुहूर्त कम थे। तीन जून को बृहस्पति का तारा उदय हुआ और सात जुलाई को शुक्र का तारा उदय होगा। इसके बाद जुलाई में शादियां शुरू हो जाएंगी। लेकिन आठ दिन के शुभ मुहूर्त के बाद शादियों पर सीधे चार महीने का ब्रेक लग जाएगा। देवशयनी एकादशी के बाद चार महीने तक शादियां और शुभ कार्य नहीं होंगे। 

शादियों पर सबसे अधिक प्रभाव गुरू और शुक्र ग्रह का
पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि शादियों पर सबसे अधिक प्रभाव गुरू और शुक्र ग्रह का पड़ता है। इसलिए इनके अस्त रहने पर शादियां शुभ नहीं मानी जाती है। इस बार इन दोनों ग्रहों के अस्त होने से शादियों के कम मुहूर्त थे। सात जुलाई तक दोनों ग्रहों का उदय हो जाएगा जिसके बाद शादियां के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे। नौ जुलाई से शादियां शुरू हो जाएंगी। 

जुलाई में हैं सिर्फ आठ मुहूर्त 
नौ जुलाई से शादियां शुरू हो रही हैं। जुलाई महीने में  10, 11, 12, 13, 14, 15 और 16 जुलाई तक ही शादियों के लिए शुभ मुहूर्त बचे हैं। 17 जुलाई से देवशयनी एकादशी होने के बाद चार महीने तक देव सो जाएंगे जिससे शादियों पर ब्रेक लग जाएगा। उसके बाद सीधे 12 नवंबर के बाद से शहनाईयां बजनी शुरू होंगी। 12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी होगी उसके बाद सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे।

Also Read