Sawan Somvar 2024 : सावन का पहला सोमवार कल, मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए ऐसे करें भगवान शिव की पूजा

UPT | सावन माह की शुरुआत इस बार सोमवार से

Jul 22, 2024 01:36

इसी दिन से सावन मास का आरंभ हो रहा है। इसी के साथ इस बार सावन मास में शुभ संयोग बन रहा है।

Short Highlights
  • 22 जुलाई से शुरू हो रहा सावन 
  • इस बार सावन की शुरूआत सोमवार के साथ 
  • सावन के पहले सोमवार को बन रहा शुभ संयोग
Sawan Somvar 2024 : सावन माह इस बार 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। सावन माह की शुरुआत इस बार सोमवार से हो रही है। इस कारण से सावन माह का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। सावन के सोमवार को भगवान की शिव की पूजा और व्रत का विधान है। मान्यता है कि सावन के सोमवार शिव की पूजा विधिविधान के साथ की जाए तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। 

सावन के पहले सोमवार का व्रत कल
सावन के पहले सोमवार का व्रत कल किया जाएगा। हिंदू धर्म में सावन का विशेष महत्व है, ये माह भगवान शिव का प्रिय मास है। मान्यताओं के मुताबिक, पूरे साल शिव पूजा से जो पुण्य फल मिलता है, वह सावन सोमवार में भगवान शिव का जलाभिषेक और बेलपत्र चढ़ाने से प्राप्त होता है। सावन सोमवार का व्रत और भगवान शिव की विधिवत पूजा—अर्चना करने पर जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस बार सावन के पहले सोमवार पर पांच अद्भुत योग में भगवान शिव की पूजा होगी। 

सावन के सोमवार को बन रहे ये शुभ योग 
सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को है इसी दिन से सावन मास का आरंभ हो रहा है। इसी के साथ इस बार सावन मास में शुभ संयोग बन रहा है। सावन की शुरुआत सोमवार से और समापन सोमवार को हो रहा है। पहले सोमवार पर पांच अद्भुत योग बन रहे हैं। जिससे इस दिन का महत्व और बढ़ जाता है। सावन के पहले सोमवार पर प्रीति योग के साथ आयुष्मान योग बन रहा है। सोमवार को चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में मौजूद रहने से नवम पंचम योग का निर्माण हो रहा है। शनि स्वराशि कुंभ में रहने की वजह से शश योग बन रहा है।

शश योग के साथ कार्यों को सिद्ध करने वाला सर्वाद्ध सिद्ध योग
शश योग के साथ कार्यों को सिद्ध करने वाला सर्वाद्ध सिद्ध योग सावन के पहले सोमवार को बन रहा है। इस पांच शुभ योग में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। 

Also Read